फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two arrested in NTPC officer's house robbery case

एनटीपीसी अधिकारी के घर लूट मामले में दो गिरफ्तार

Fri, 21 Jan 2022 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in NTPC officer's house robbery case
एनटीपीसी अधिकारी के घर लूट मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-70 के एम ब्लॉक में एनटीपीसी अधिकारी के घर में घुसकर पत्नी व बेटी को बंधक बनाकर लूटने के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों विकास व नवीन को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों के पास से लूट का माल बरामद कर लिया गया है। वारदात में किसी जानकार का हाथ था और रेकी कर वारदात को अंजाम दिया गया। शुक्रवार को प्रेसवार्ता में पुलिस पूरे घटनाक्रम का खुलासा करेगी।
पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़ एनटीपीसी में कार्यरत कल्याण मंडल के घर में घुसकर बुधवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े पत्नी-बेटी को बंधक बनाकर 10 लाख की जेवर व नकदी लूट ली थी। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की आधा दर्जन टीमें बनाई गई थीं और घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की तलाश की गई तो पुलिस को अहम सुराग मिला। डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर का कहना है कि घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के पास से लूट का माल और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

घटना के बाद उठे थे सवाल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को ग्रेनो आए थे। इस बीच दोपहर में हुई वारदात से लखनऊ तक पूरे पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी। सोशल मीडिया पर घटना की चर्चा हो रही थी और विपक्षी दलों ने घटना पर सवाल खडे़ किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed