फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two arrested in Noida for assaulting guard in hospital

नोएडा में दिखाई दबंगई: अस्पताल में एंट्री से रोका, गार्ड से जमकर मारपीट; दो गिरफ्तार

Wed, 18 Sep 2024 10:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 18 Sep 2024 10:11 PM IST
सार

नोएडा के सेक्टर 126 में गार्ड से मारपीट मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Two arrested in Noida for assaulting guard in hospital
जेपी अस्पताल में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-126 स्थित जेपी अस्पताल के गार्ड से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को सेक्टर-126 पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अस्पताल के सुरक्षा सुरक्षा प्रभारी कृष्णपाल ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी। 

विज्ञापन


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। यूजर ने वीडियो में पुलिस अधिकारियों को टैग किया था। पुलिस की गिरफ्त में आए सेक्टर-108 अक्षय और वैभव सहगल चचेरे भाई हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को दोनों ने एक मरीज को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। मरीज से मिलने और उसके साथ रुकने की अनुमति सिर्फ एक व्यक्ति को ही थी। 

मंगलवार रात आठ बजे वैभव व अक्षय बिना कार्ड के अस्पताल पहुंचे और मरीज के पास जाने की जिद करने लगे। लिफ्ट के पास मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने दोनों को रोका। दोनों आगबबूला हो गए और सिक्योरिटी गार्ड को पीटने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed