फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two arrested from two places with 14.65 grams of smack

Noida News: 14.65 ग्राम स्मैक के साथ दो जगहों से दो गिरफ्तार

Fri, 03 Oct 2025 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two arrested from two places with 14.65 grams of smack
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग जगहों से स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी से 7.8 ग्राम और दूसरे से 6.85 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात पुलिस टीम दवा चौक के पास गश्त कर रही थी। तभी बरगद के पेड़ के नीचे संदिग्ध अवस्था में बैठा युवक भागने लगा। संदेह होने पर पीछा कर उसे पकड़ा। तलाशी लेने पर उससे 7.8 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम आकाश निवासी टांडा भागमल लक्सर हाल रावली महदूद बताया। पूछताछ में बताया कि वह नशा करने के साथ ही बेचने का काम भी करता है। स्मैक हरिद्वार के ब्रह्मपुरी निवासी हरीश से खरीदता है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी टीम ने काला गेट के पास गश्त के दौरान महादेवपुरम फेस-1 की ओर जाने वाले रास्ते पर खड़े आरोपी मिंटू निवासी सम्राट मार्केट के सामने रावली महदूद थाना को 6.85 ग्राम स्मैक, डिजिटल तराजू के साथ गिरफ्तार किया। मिंटू ने पुलिस को बताया कि स्मैक उसने बहादराबाद निवासी सावेज से खरीदा था और बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार को दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed