फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two arrested for taking constable recruitment exam from solver gang

सॉल्वर गिरोह से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दिलाने वाले दो गिरफ्तार

Fri, 20 May 2022 02:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for taking constable recruitment exam from solver gang
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) परिसर में आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। बॉयोमीट्रिक और फोटो का मिलान नहीं होने पर सीआईएसफ की मदद से पुलिस ने दो अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान आगरा निवासी अभिषेक और केशव के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने सॉल्वर गिरोह के सुबोध उर्फ सरोज से संपर्क कर 8-8 लाख में नौकरी का सौदा किया था। दोनों लिखित परीक्षा दिलाने के नाम पर 4-4 लाख रुपये एडवांस दे चुके थे। जबकि और शेष चार-चार लाख रुपये भर्ती होने के बाद देने का वादा किया था। पुलिस इन दोनों की जगह परीक्षा देने वाले सॉल्वर गिरोह के बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

ईकोटेक-3 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सीआईएसएफ एसएसजी केंद्र में बुधवार को कांस्टेबल/जीडी भर्ती 2021 की शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही थी। परीक्षा में पहुंचे अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा के दौरान लिए गए बॉयोमीट्रिक और फोटो से मिलान किया जा रहा था। आगरा के नगला झब्बा गांव निवासी अभ्यर्थी अभिषेक और सहारा निवासी केशव के अंगूठे और फोटो का मिलान नहीं होने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने बताया कि 6 और 7 दिसंबर आयोजित लिखित परीक्षा में उनके स्थान सॉल्वर गिरोह के बदमाशों ने दी थी। लिखित परीक्षा में पास होने के बाद आरोपी स्वयं शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने पहुंचे थे लेकिन इस दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, ई-एडमिट कार्ड, फोटो और अन्य कागजात बरामद किए गए है।
विज्ञापन

व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से गिरोह के खुलासे में जुटी पुलिस
गिरफ्तार अभ्यर्थियों से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि सॉल्वर गिरोह ने उनके एक व्हाट्सएप नंबर के जरिये संपर्क किया था। आरोपियों ने सौदेबाजी कर रुपये लिए थे। अब, पुलिस को आरोपियों का नंबर और उनसे हुई बातचीत की जानकारी मिल गई है। आशंका है कि आरोपियों ने अन्य परीक्षा व अन्य अभ्यर्थियों से भी संपर्क कर रुपये लिए होंगे। पुलिस गिरोह की तलाश में जुट गई है। एसीपी पीपी सिंह का कहना है कि इस मामले में सॉल्वर गिरोह के सदस्यों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई, जल्द आरोपियों को गिरफ़्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed