फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two arrested for supplying banned e-cigarettes made in China

Noida News: चीन में बनी प्रतिबंधित ई-सिगरेट सप्लाई करने वाले दो गिरफ्तार

Mon, 29 Jul 2024 10:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for supplying banned e-cigarettes made in China
- 10 लाख से अधिक की ई-सिगरेट बरामद , पुलिस कर रही नेटवर्क की जांच
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर में प्रतिबंधित चीन में बनी ई-सिगरेट सप्लाई करने वाले दो तस्करों को कोतवाली सेक्टर-39 व सेक्टर-49 पुलिस ने अलग-अलग गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान उत्तराखंड निवासी रियाज अहमद और बरौला निवासी रंजीत के रूप में हुई है। दोनों के पास से बरामद ई-सिगरेट की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई कार और बुलेट बरामद हुई है। नोएडा पुलिस गिरोह के नेटवर्क का पता लगा रही है।
एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र के मुताबिक कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस को सेक्टर-37 के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कार में चीन में बनी करीब आठ लाख कीमत की ई-सिगरेट बरामद हुई है। पुलिस ने कार चालक तस्कर रियाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने वोडा महादेव मंदिर के पास से बरौला निवासी रंजीत को गिरफ्तार कर लिया। उसके करीब दो लाख रुपये कीमत की ई सिगरेट व अन्य मादक पदार्थ बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्कर रंजीत मूल रूप से प्रतापगढ़ का रहने वाला है। रंजीत बुलेट से ई-सिगरेट की आपूर्ति करता था।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि सामान्य तौर पर एक ई सिगरेट की कीमत करीब चार से पांच हजार रुपये है। मांग अधिक होने के कारण प्रतिबंधित ई-सिगरेट की कीमत कई गुना बढ़ जाती है। ई सिगरेट पीजी, कॉलेज और अन्य स्थानों पर ऑन डिमांड सप्लाई की जाती थी। दोनों तस्कर नोएडा के अलग अलग इलाकों में ई सिगरेट सप्लाई करने लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




चीन व खाड़ी देशों के रास्ते भारत तक ई सिगरेट

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ई-सिगरेट चीन व खाड़ी देशों के रास्ते नेपाल लाई जाती है। नेपाल से पीलीभीत के रास्ते इसे दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचाया जाता है। पीलीभीत के आसपास भी गिरोह के तस्कर सक्रिय हैं। पुलिस इस तस्कर गिरोह के नोएडा-दिल्ली में सक्रिय एजेंट के बारे में पता लगा रही है।




खतरनाक होता है ई-सिगरेट

तंबाकू प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डाॅ. श्वेता खुराना के मुताबिक ई-सिगरेट इलेक्ट्रॉनिक निकोटिन डिलिवरी सिस्टम डिवाइस है। यह डिवाइस बैटरी से चलता है। ई-सिगरेट में सामान्य सिगरेट की तरह तंबाकू नहीं भरा होता और न ही इसे पीने के लिए जलाने की जरूरत होती है। इसमें तंबाकू की जगह कार्टेज में लिक्विड निकोटिन भरा रहता है। यह सामान्य सिगरेट की तुलना में अधिक खतरनाक होता है। बहुत सी ई-सिगरेट को पीने पर धुआं भी नहीं निकलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed