फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two arrested for stealing from plane to Mumbai

विमान से मुंबई तक जाकर चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

Tue, 23 Nov 2021 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing from plane to Mumbai
पुलिस की गिरफ्त चोर और बरामद आभूषण, नकदी व कारबाइन। संवाद - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना पुलिस ने जिले के अलावा विमान से मुंबई तक जाकर चोरियां करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाश ब्रांडेड सूट-बूट पहनकर सोसाइटियों में आसानी से प्रवेश कर जाते थे। एक बदमाश शहनवाज सिकंदराबाद, बुलंदशहर का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी पर दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, हैदराबाद में 41 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

डीसीपी अमित कुमार व एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि दिवाली पर ग्रेनो की एल्डिगो सोसाइटी के चार व गुरजिंदर विहार एडब्ल्यूएचओ के एक फ्लैट में गिरोह ने बड़ी चोरियां की थीं। बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत की टीम बदमाशों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने मंगलवार को नटों की मढ़ैया के पास फर्जी नंबर प्लेट लगी एक बाइक पर जा रहे शहनवाज और गाजियाबाद निवासी इमरान को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे व निशानदेही पर सोसाइटी के फ्लैट से चुराया गया सामान बरामद हो गया। इसमें दो कारबाइन, एक पिस्टल, दो तमंचे, 20 लाख की जूलरी, एक लाख रुपये, भारी मात्रा में कारतूस, 21 टूटे ताले व औजार, दो एलईडी टीवी, जूते, एक बाइक और हेलमेट भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
विमान से आरोपी मुंबई जाते थे और वहां साथियों के साथ मिलकर चोरियां करते थे। ब्रांडेड कंपनी के जूते व कपड़े आदि पहनकर आरोपी खुद को सोसाइटी निवासी का खास होने का झांसा देकर अंदर घुस जाते थे। दिवाली पर आरोपी ग्रेनो में वारदात के लिए बुलंदशहर से बाइक पर सवार होकर नए हेलमेट लगाकर आए थे। आरोपियों ने कई सोसाइटियों में घुसने का प्रयास किया। इस दौरान उन्हें पता चला कि माई गेट एप में किसी सोसाइटी निवासी का नंबर लिखाना होगा। इसके बाद आरोपियों ने रजिस्टर से सोसाइटी से बाहर निकले किसी निवासी का नंबर नोट किया और एप में डालकर गार्डों को दिखाकर अंदर घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमात पर जाना टाल, पुणे का बुक कराया एयर टिकट
ग्रेनो में चोरी करते समय आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए थे। आरोपियों ने काले और सफेद रंग के नए हेलमेट लगाए हुए थे। यही हेलमेट पुलिस ने बरामद भी किए हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। आरोपी पहले जमात पर जाने की योजना बना रहे थे, फिर आरोपियों ने योजना बदलते हुए पुणे का एयर टिकट बुक कराया, लेकिन पुलिस की दबिश के कारण फरार नहीं हो पाए।
350 सीसीटीवी खंगाले, 150 संदिग्धों से पूछताछ
गिरफ्तार आरोपी द्वारका नई दिल्ली, कानपुर, गौतमबुद्ध नगर, बिलासपुर, महाराष्ट्र, हैदराबाद, नागपुर और मुंबई की कई पॉश सोसायटियों के फ्लैटों में भी चोरी कर चुके हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 350 सीसीटीवी कैमरे खंगाले और करीब 150 व्यक्तियों से पूछताछ की।
पढ़े-लिखे नहीं हैं आरोपी, 20 साल से कर रहे चोरी
डीसीपी ने बताया कि इमरान तीन साल बाद जेल काटकर रिहा हुआ है। उस पर 11 केस दर्ज हैं। दोनों आरोपी पढ़े-लिखे नहीं हैं, लेकिन आरोपी इलाके में सफेदपोशों की तरह रहते हैं। आरोपी पुलिस टीम पर भी कई बार गोली भी चला चुके हैं। आरोपी लोगों को डराने धमकाने और वर्चस्व कायम रखने के लिए अवैध असलाह कारबाइन भी रखते हैं। 15-20 साल से दोनों कर रहे हैं।

हथियार उपलब्ध कराने वाले और सुनार की तलाश
आरोपियों ने हथियार बुलंदशहर के ऊपरकोट निवासी इकबाल से खरीदे हैं। चोरी की जूलरी सिकंदराबाद निवासी सुनार कैलाश वर्मा को बेचते थे। पुलिस इकबाल और कैलाश को भी तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed