फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two arrested for giving fever-dengue medicine to children without permission

बिना अनुमति बच्चों को बुखार-डेंगू की दवा पिला रहे दो गिरफ्तार

Fri, 08 Oct 2021 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for giving fever-dengue medicine to children without permission
पुलिस की गिरफ्त में बुखार-डेंगू की दवाई पिलाने वाले आरोपी। अमर उजाला
नोएडा। स्वास्थ्य विभाग की अनुमति के बिना बच्चों को बुखार और डेंगू की दवा पिला रहे दो लोगों को कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों 70 रुपये में दवा पिलाकर फर्जी कार्ड बना रहे थे। पुलिस ने इनके पास से दवा की चार व होम्योपैथिक दवा की एक शीशी और आठ फर्जी प्रमाण पत्र बरामद किए हैं। पुलिस ने इसकी सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दी है और स्वास्थ्य विभाग को बरामद दवाइयों की रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुधवार को छिजारसी की 25 फुटा कॉलोनी में खोड़ा निवासी अरुण कुमार निमेश व शाहदरा दिल्ली निवासी लक्की अली आए और लोगों को बताया कि वे एक एनजीओ के संचालक हैं। स्वास्थ्य विभाग की अनुमति से बच्चों को बुखार व डेंगू की दवा पिलाने आए हैं। इसके लिए प्रति बच्चे 70 रुपये देने होंगे। इसके बाद दोनों ने दस से अधिक बच्चों को दवा पिला दी और फर्जी कार्ड भी बनाकर दे दिए। इस बीच छिजारसी निवासी मोहम्मद जुबैर को दोनों पर शक हुआ। उन्होंने पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों से एनजीओ के कागजात और स्वास्थ्य विभाग के आदेश की कॉपी मांगी जिसे दोनों नहीं दिखा सके। इस पर कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादनगर, मसूरी, डासना में पिला चुके हें दवाई
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दोनों बस्तियों में जाकर कम पढ़े-लिखे लोगों को झांसे में लेते हैं। इसके बाद बीमारी का भय बताकर प्रति बच्चे तय राशि लेकर एक फर्जी कार्ड देते हैं, ताकि लोगों को विश्वास हो जाए। आरोपी इससे पहले गाजियाबाद के मुरादनगर, मसूरी, डासना आदि क्षेत्रों में जाकर दवा पिला चुके हैं।
पुलिस ने सीएमओ को भेजी रिपोर्ट
पुलिस ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को इस मामले की रिपोर्ट भेजी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम बरामद दवाइयों की जांच करेगी। लैब में जांच के बाद पता चलेगा कि यह दवाइयां किस तरह की हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि ये दवाइयां कहां से लाते थे।

स्वास्थ्य विभाग की बिना अनुमति के बुखार व डेंगू की दवा पिलाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को इसकी रिपोर्ट भेजी है।
- अब्दुल कादिर, एसीपी, सेंट्रल नोएडा प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed