फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two arrested for cheating 150 people by changing ATM cards

एटीएम कार्ड बदलकर 150 लोगों से ठगी में दो गिरफ्तार

Mon, 13 Dec 2021 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for cheating 150 people by changing ATM cards
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के गांधी नगर थाना पुलिस ने मदद के बहाने धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान चौहान बांगर, सीलमपुर निवासी गुलनवाज (22) और समीर खान (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 155 डेबिट कार्ड, 10 हजार नकद और एक स्कूटी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि पिछले कुछ समय में 150 से अधिक वारदात को अंजाम देकर 50 लाख से अधिक की ठगी कर चुके हैं। आरोपियों का फरार साथी करीम एटीएम-डेबिट कार्ड उपलब्ध कराता था। पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी टीम को शिकायतें मिल रही थी। इलाके में कुछ ठग बुजुर्ग लोगों या कम पढ़े लिखे लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर उनके साथ ठगी कर रहे हैं। 9 दिसंबर को आरोपियों ने गांधी नगर इलाके में सभाकांत मिश्रा, हरीश चंदर और राम निवास वर्मा नामक तीन लोगों से एटीएम कार्ड बदलकर लाखों रुपये की ठगी की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी के अलावा टेक्निकल सर्विलांस से मामले की जांच की। टीम को सूचना मिली कि वारदात में शामिल दो आरोपी गांधी नगर आने वाले हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वर्षों से बगैर गार्ड वाले एटीएम बूथ पर कर थे वारदात
गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह पिछले करीब तीन साल से करीम नामक आरोपी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे रहे थे। आरोपी बिना गार्ड वाले एटीएम बूथ पर जाकर ऐसे लोगों को मदद ऑफर करते थे जिन्हें कार्ड इस्तेमाल करने में परेशानी होती थी। वह पीड़ितों के कार्ड का पिन नंबर देखकर उसे नोट कर लेते थे। फिर चुपचाप एटीएम कार्ड बदल देते थे। जब तक पीड़ित को पता चलता था। उनके खाता साफ कर लिया जाता था। दोनों आरोपी गुलनवाज और समीर खान पहली बार गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed