{"_id":"616b00dff9d6fe72b5093721","slug":"two-arrested-for-betting-on-ipl-final-match-grnoida-news-noi610736675","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो वेस्ट के फ्लैट में चल रहा था आइपीएल फाइनल का सट्टा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो वेस्ट के फ्लैट में चल रहा था आइपीएल फाइनल का सट्टा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
ऑनलाइन सट्टा लगाते गिरफ्तार आरोपी। संवाद
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। आईपीएल के फाइनल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे दो आरोपियों को बिसरख कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान उत्तराखंड निवासी आशीष और विराज के रूप में हुई है। शुक्रवार रात उन्हें ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ईरोज संपूर्णम सोसाइटी के फ्लैट से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से दो लैपटॉप, सात मोबाइल फोन, क्यूआर कोड स्कैनर, डायरी और एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खाते की जानकारी हासिल करने के लिए बैंक प्रबंधन से संपर्क किया है।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात आईपीएल का फाइनल मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर टीम के बीच खेला जा रहा था। पुलिस को ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी में मैच पर सट्टा लगाए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची सोसाइटी के फ्लैट में दो युवक ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे थे। मोबाइल से दोनों युवक कई अन्य छोटे-छोटे सटोरियों के संपर्क में थे। पुलिस के मुताबिक आईपीएल के सट्टा लगाने के लिए आरोपियों ने किराए पर फ्लैट ले रखा था। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी आईपीएल के अलावा अन्य क्रिकेट मैचों में भी सट्टेबाजी करते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी मैच की हर गेंद पर सट्टा लगा रहे थे।