फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Twin Towers: Window-doors will have to be closed on the day of mini blast

ट्विन टावर : मिनी ब्लास्ट के दिन बंद रखने होंगे खिड़की-दरवाजे

Wed, 06 Apr 2022 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Twin Towers: Window-doors will have to be closed on the day of mini blast
नोएडा। ट्विन टावर के पांच पिलर को ट्रायल के तौर पर 10 अप्रैल को मिनी ब्लास्ट से ढहा जाएगा। ऐसे में आसपास की सोसाइटियों के निवासियों को खिड़की-दरवाजे बंद रखने होंगे। साथ ही, आसपास खुले में जाने की अनुमति भी नहीं होगी।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, प्राधिकरण और एडिफिस इंजीनियरिंग की ओर से जल्द ही एमरॉल्ड कोर्ट, एटीएस विलेज सोसाइटी के निवासियों को जरूरी निर्देश जारी किए जाएंगे। कुछ अन्य निर्देशों के बारे में भी मंथन किया जा रहा है, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो। मिनी ब्लास्ट से यह पता लगेगा कि दोनों टावरों को गिराने में कितने विस्फोटक की जरूरत होगी। फिलहाल, 10 किलो विस्फोटक को पांच पिलर में लगाकर ब्लास्ट किया जाएगा। ब्लास्ट करने से पहले आसपास इस तरह की व्यवस्था होगी कि किसी तरह का मलबा बाहर न निकले। इसमें तारों का जाल, शीट आदि का इस्तेमाल होगा।
विज्ञापन

शौचालय में लगेंगी फीडबैक मशीन
शहर के सार्वजनिक शौचालयों में साफ-सफाई की जानकारी लेने के लिए प्राधिकरण फीडबैक मशीन लगाएगा। इससे शौचालय का उपयोग करने वालों से फीडबैक लिया जाएगा। इस तरह की व्यवस्था शहर के सभी शौचालयों में होगी। इसे कंट्रोल रूम से ऑनलाइन माध्यम से जोड़ा जाएगा। इसमें किसी तरह की शिकायतें आती हैं तो इसका तुरंत निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। इस समय शहर में 213 सार्वजनिक शौचालय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed