फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Twin towers in Noida will demolish today in nine seconds latest news

Twin Towers: आज नौ सेकेंड में जमींदोज होंगे ट्विन टावर, दोपहर 2:30 बजे होगा इमारतों में विस्फोट

Sun, 28 Aug 2022 03:36 AM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 28 Aug 2022 03:36 AM IST
सार

एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज के 1,396 फ्लैटों में रह रहे करीब 7000 लोगों में से 90 प्रतिशत ने शनिवार शाम घर खाली कर कहीं और चले गए। बाकी लोग रविवार सुबह सात बजे तक सोसाइटी खाली कर देंगे। ये सभी रविवार शाम पांच बजे क्लीयरेंस मिलने पर अपने घरों में लौट पाएंगे।

विज्ञापन
Twin towers in Noida will demolish today in nine seconds latest news
आज ढहा दिया जाएगा ट्विन टावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के ट्विन टावर रविवार दोपहर 2:30 बजे जमींदोज हो जाएंगे। मुंबई की कंपनी एडिफिस इंजीनियरिंग और दक्षिण अफ्रीकी सहयोगी जेट डिमोलिशन ने शनिवार तक टावरों के ध्वस्तीकरण की पूरी तैयारी कर ली। 32 मंजिला एपेक्स (100 मीटर) व 29 मंजिला सियान (97 मीटर) टावर में 3700 किलोग्राम विस्फोटक लगाकर तारों से जोड़ दिया गया है। मुख्य तार को फाइनल बटन से जोड़ने के बाद ब्लास्टर टीम ध्वस्तीकरण को अंजाम देगी। 9 से 12 सेकेंड में ट्विन टावर मलबे के ढेर में तब्दील हो जाएंगे। एहतियात के तौर पर आसपास की सड़कों को दिनभर बंद रखा जाएगा। पूरे इलाके को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

विज्ञापन


एडिफिस इंजीनियरिंग और जेट डिमोलिशन की टीम ने शनिवार को टावरों में लगे विस्फोटकों व तारों के एक-एक प्वाइंट को परखा, ताकि कहीं कोई चूक न हो जाए। जांच का यह सिलसिला रविवार दोपहर 12 बजे तक चलेगा। इसके बाद दोनों टावरों को तारों से जोड़ने के बाद मुख्य तार को करीब 100 मीटर दूर ले जाया जाएगा। तारों को यहां फाइनल ट्रिगर बटन से जोड़ा जाएगा। टीम के एक सदस्य ने बताया, इस बटन को मैनुअली चार्ज किया जाएगा। चार्ज होने पर मशीन का लाल बटन जल उठेगा। यह संकेत होगा कि सब कुछ तैयार है। फिर हरे रंग का बटन को दबाते ही चंद सेकंड में जुड़वां इमारत मलबे के ढेर में तब्दील हो जाएगी।

विज्ञापन

खाली हुए 90 फीसदी फ्लैट

एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज के 1,396 फ्लैटों में रह रहे करीब 7000 लोगों में से 90 प्रतिशत ने शनिवार शाम घर खाली कर कहीं और चले गए। बाकी लोग रविवार सुबह सात बजे तक सोसाइटी खाली कर देंगे। ये सभी रविवार शाम पांच बजे क्लीयरेंस मिलने पर अपने घरों में लौट पाएंगे।

निषेध क्षेत्र में होंगे केवल छह लोग

ब्लास्ट साइट के आस-पास के 500 मीटर इलाके को निषेध क्षेत्र घोषित किया गया है। यहां केवल छह लोग ब्लास्ट साइट से 100 मीटर की दूरी पर रहेंगे। इनमें तीन दक्षिण अफ्रीकी ब्रिंकमैन, मार्टिंस, केविन स्मिथ शामिल हैं। इनके अलावा साइट इंचार्ज मयूर मेहता, इंडियन ब्लास्टर चेतन दत्ता और एक पुलिस अधिकारी वहां होंगे।

एक्सप्रेस-वे एक घंटे के लिए बंद

ब्लास्ट साइट की पांच सड़कें सुबह सात बजे से पूरे दिन के लिए बंद रहेंगी जबकि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे को दोपहर 2 से 3 बजे तक बंद किया जाएगा। इसके अलावा ट्विन टावर के आसपास के एरिया को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

विज्ञापन

केरल में 2020 में गिराई गई थी 19 मंजिला इमारतें

देश में बहुमंजिला इमारतें पहले भी गिराई गईं हैं। केरल के कोच्चि के मरादू में नियमों का उल्लंघन कर समुद्र किनारे बनाई गई 19 और 32 मंजिली दो इमारतों को सुप्रीम कोर्ट के ही आदेश पर 11 जनवरी 2020 को नियंत्रित विस्फोट के जरिये ढहा दिया गया था।

बिल्डर प्राधिकरण सांठगांठ

ट्विन टॉवरों के निर्माण में अपार्टमेंट कानून के जमकर उल्लंघन के आरोप साबित होने पर 31 अगस्त 2021 को सुप्रीम कोर्ट ने टॉवरों को 30 नवंबर, 2021 तक गिराने और खरीदारों को 12 प्रतिशत ब्याज के साथ पैसे लौटाने का आदेश दिया था। कोर्ट ने प्राधिकरण के अधिकारियों और बिल्डरों के बीच सांठगांठ की बात करते हुए जांच कराने को भी कहा था।

इसके बाद यूपी सरकार ने एसआईटी का गठन कर 24 तत्कालीन अधिकारियों, बिल्डर प्रबंधन के चार सदस्यों व दो वास्तुविदों के खिलाफ जांच के आदेश दिए। इनके खिलाफ प्राधिकरण ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। इससे पहले 2014 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी ट्विन टॉवर को गिराने का आदेश दिया था, लेकिन बाद में बिल्डर सुप्रीम कोर्ट चला गया और मामला लटक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed