Twin Towers: देश में पहली बार गिराई जाएंगी इतनी ऊंची इमारतें, कई सुरक्षा एजेंसियां मोर्चे पर हैं तैनात
प्राधिकरण का उद्यान विभाग पार्कों में पेड़-पौधों की सुरक्षा का काम करेगा। एटीएस और एमराल्ड कोर्ट में 50-50 मजदूर सफाई का काम करेंगे। धूल की सफाई के लिए 50 अन्य कर्मियों के अलावा चार मेकेनिकल स्वीपिंग मशीनों का इस्तेमाल होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-93ए सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट ट्विन टावर के एपेक्स टावर की ऊंचाई 100 मीटर तो सियान की ऊंचाई 97 मीटर है। देश में पहली बार इतनी ऊंची इमारतें रविवार दोपहर 2:30 बजे विस्फोटक लगाकर गिरा दी जाएंगी। इसे सुरक्षित गिराने के लिए सभी एजेंसियों ने एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है।
नोएडा प्राधिकरण, सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट, एडिफिस इंजीनियरिंग, जेट डिमोलिशन, आईआईटी चेन्नई, प्रदूषण विभाग, फायर विभाग, जल विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, जिला स्वास्थ्य विभाग, पर्यावरण संरक्षक, जीव-जंतु संरक्षक, अलग-अलग सोसाइटियों की आरडब्ल्यूए और अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन, सिविल पुलिस, ट्रैफिक पुलिस समेत सभी एजेंसियां अलर्ट हैं। बैठकों का दौर कई बार हो चुका है। अंतिम तौर पर तैयारियों का आकलन किया गया है। ट्विन टावर के आसपास की इमारतों की मजबूती की जांच की और कमजोर इमारतों की मरम्मत की है।
ऐसे संभालेंगे मोर्चा
प्राधिकरण का उद्यान विभाग पार्कों में पेड़-पौधों की सुरक्षा का काम करेगा। एटीएस और एमराल्ड कोर्ट में 50-50 मजदूर सफाई का काम करेंगे। धूल की सफाई के लिए 50 अन्य कर्मियों के अलावा चार मेकेनिकल स्वीपिंग मशीनों का इस्तेमाल होगा। आपदा प्रबंधन का मोर्चा संभालने के लिए एनडीआरएफ की 50 सदस्यों की टीम रहेगी। धूल से बचाने के लिए स्मॉग गन काम करेंगे।
सुबह से ही दुकान व बाजार होंगे बंद
आसपास के दुकानदारों को कहा गया है कि वह शाम तक जगह खाली कर दें। सुबह सात बजे उनके लिए आखिरी मौका होगा। उस दौरान गेझा बाजार पूरी तरह से बंद हो जाएगा। चाहे वेंडर जोन हो या फिर बाजार, सब पूरी तरह से बंद रहेगा। शाम में क्लीयरेंस मिलने के बाद ही बाजार खुल पाएंगे।
टावर गिराने की तिथिवार कहानी
- 31 अगस्त 2021 को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए सुपरटेक के दोनों टावरों को 30 नवंबर 2021 तक गिराने का आदेश दिया।
- तय समय पर काम पूरा नहीं हो पाया। एजेंसी नहीं मिलने की बात कोर्ट से बताई गई।
- तय समय में काम पूरा नहीं हो पाया तो सुप्रीम कोर्ट ने अपील के बाद 22 मई 2022 की नई समयसीमा तिथि
- चयनित एजेंसी एडिफिस इंजीनियरिंग ने 20 फरवरी को साइट को कब्जे में लिया। पार्टनर की कंपनी जेट डिमोलिशन है।
- तैयारियों के बाद 10 अप्रैल को टेस्ट ब्लास्ट किया गया। इसका मकसद इमारत की मजबूती को परखना रहा।
- 22 मई तक काम पूरे नहीं होने पर आखिरकार 21 अगस्त को टावर गिराने का निर्णय लिया गया। इस बाबत सुप्रीम कोर्ट को भी अवगत कराया गया।
- विस्फोटक लाने की अनुमति नहीं मिलने पर एक बार फिर तिथि आगे बढ़ी
- कोर्ट ने 4 सितंबर तक की तारीख दी, लेकिन तैयारियों के बाद 28 अगस्त को ट्विन टावर गिराने का निर्णय लिया गया।
किस मंजिल पर ब्लास्ट
दोनों टावरों की 10-10 मंजिलों पर प्राइमरी ब्लास्ट किया जाएगा। इसमें बी-1, 2, 6, 10, 14, 18, 22, 26 और 32 मंजिलें शामिल हैं। दोनों टावरों की आठ मंजिलों पर सेकेंडरी ब्लास्ट किया जाएगा। इसमें 4, 8, 12, 16, 20, 24, 28 और 30 मंजिल शामिल हैं।