फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Twin Towers Demolition, 711 people had booked flats builder settled with 652 buyers

Twin Towers Demolition : बुक हुए थे 711 फ्लैट, 652 के साथ हुआ सेटलमेंट, किसी ने चुना रिफंड तो किसी को मिला घर

Sun, 28 Aug 2022 08:42 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा।
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 28 Aug 2022 08:42 AM IST
सार

ट्विन टावर के 59 निवेशकों को अभी तक रिफंड नहीं मिला है। 25 मार्च को सुपरटेक के इंसोल्वेंसी में जाने से रिफंड की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। 14 करोड़  रुपये से अधिक का रिफंड दिया जाना बाकी है।

विज्ञापन
Twin Towers Demolition, 711 people had booked flats builder settled with 652 buyers
Twin Towers - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सुपरटेक के एपेक्स और सियान टावर में 900 से अधिक फ्लैटों का निर्माण किया जाना था। इनमें 711 फ्लैटों की बुकिंग हो चुकी थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश के बाद बुकिंग अमाउंट और 12 प्रतिशत ब्याज की रकम मिलाकर 652 निवेशकों के दावे सेटल कर दिए गए। इनमें 300 से अधिक ने रिफंड का विकल्प अपनाया, जबकि बाकी ने मार्केट या बुकिंग वैल्यू और ब्याज की रकम जोड़कर जो राशि बनी उसके अनुसार दूसरी परियोजनाओं में प्रॉपर्टी ले ली। प्रॉपर्टी की कीमत कम या ज्यादा होने पर पैसा रिफंड किया या अतिरिक्त रकम जमा कराई गई।

विज्ञापन


ट्विन टावर के 59 निवेशकों को अभी तक रिफंड नहीं मिला है। 25 मार्च को सुपरटेक के इंसोल्वेंसी में जाने से रिफंड की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। 14 करोड़  रुपये से अधिक का रिफंड दिया जाना बाकी है। इंसोल्वेंसी में जाने के बाद मई में कोर्ट को बताया गया कि सुपरटेक के पास रिफंड का पैसा नहीं है। 
विज्ञापन


प्राधिकरण के चेहरे ही नहीं, मुंह, नाक, आंख से टपकता है भ्रष्टाचार
सुपरटेक की एमराल्ड कोर्ट परियोजना पर सुनवाई करते हुए छह अगस्त 2021 को सुप्रीम कोर्ट ने प्राधिकरण में व्याप्त भ्रष्टाचार पर सख्त टिप्पणी की थी। शीर्ष अदालत ने कहा था कि प्राधिकरण भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा हुआ है। प्राधिकरण के केवल चेहरे से ही नहीं, बल्कि उसके मुंह, नाक, आंख सभी से भ्रष्टाचार टपकता है। नोएडा प्राधिकरण निजी प्राधिकरण नहीं सरकारी प्राधिकरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद लिया और दूसरों को दिलाया रिफंड
आईटी सेक्टर में काम करने वाले पंकज कौशिक ने एपेक्स और सियान टावर में दो फ्लैट बुक कराए थे। 2012 में मामला हाईकोर्ट में जाने के बाद परियोजना का काम बंद हो गया। दो साल बाद 2014 में हाईकोर्ट ने टावरों को ध्वस्त करने के आदेश जारी कर दिए। 

इसके बाद पंकज ने रिफंड के लिए जद्दोजहद शुरू कर दी। कोर्ट का रुख किया। तीन साल की भागदौड़ के बाद 2016 में रिफंड मिल गया। इस बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में तैनात कई सैन्यकर्मियों ने उनसे संपर्क साधा, क्योंकि उन्होंने भी ट्विन टावर में फ्लैट बुक कराए थे। पंकज ने अपनी लड़ाई में इन्हें भी शामिल किया और रिफंड दिलाने में मदद की।

आरके अरोड़ा ने 27 साल में खड़ीं की 34 कंपनियां
ट्विन टावर के अवैध निर्माण को लेकर सवालों के घेरे में आई सुपरटेक के मालिक  आरके अरोड़ा का सफरनामा दिलचस्प है। 1995 में कंपनी की शुरुआत हुई और करीब 27 साल में 34 कंपनियां खड़ी कर दीं। सिविल एविएशन, कंसलटेंसी, प्रिंटिंग, फिल्म्स, हाउसिंग फाइनेंस, कंस्ट्रक्शन आदि कंपनियां इनमें शामिल हैं। मेरठ, नोएडा, ग्रेनो, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र और दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के करीब 12 शहरों में सुपरटेक के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट लांच हो चुके हैं। आरके अरोड़ा की पत्नी और बेटा भी कारोबार में हिस्सेदार हैं। 

उन्होंने कारोबार केवल रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने मौजूदा दौर के लगभग हर छोटे-बड़े धंधे में हाथ आजमाया है। मतलब, एयर ट्रांसपोर्ट शुरू करने के लिए आरके अरोड़ा और उनके सहयोगियों ने 2013 में सुपरटेक एविएशन प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की। इस कंपनी ने एक हवाई जहाज भी खरीदा। हालांकि, बाद में यह प्रोजेक्ट खटाई में पड़ गया। बिजली उत्पादन और वितरण से लेकर बिलिंग से जुड़े कारोबार में भी उन्होंने कदम रखा। 


विधायक को एडिफिस के मालिक ने समझाई प्रक्रिया
शनिवार दोपहर नोएडा विधायक पंकज सिंह ट्विन टावर की साइट पर पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षित ध्वस्तीकरण को लेकर कई निर्देश दिए। एडिफिस इंजीनियर के मालिक जिगर चड्डा ने उन्हें पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया। विधायक भी तैयारियों से संतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा कि सब कुछ नियम कानून के मुताबिक हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed