फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Twin Towers Blast : Exploder Device is like the Golden Ball, says chetan dutta

Twin Towers Blast : चेतन दत्ता ने कहा- एक्सप्लोडर डिवाइस गोल्डन बॉल की तरह, सहेजकर रखेंगे

Wed, 31 Aug 2022 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 31 Aug 2022 06:09 AM IST
सार

Twin Towers Blast :चेतन दत्ता का कहना है कि वह 31 जुलाई से नोएडा में थे और ट्विन टावर ब्लास्ट प्रक्रिया से जुड़े हुए थे। एक सप्ताह से मां बीमार हैं, लेकिन मां व घरवालों ने नहीं बताया था। ब्लास्ट के दिन घर वाले चिंता में थे। जैसे ही मैंने बटन दबाया और ब्लास्ट हुआ तो मां ने फोन कर सबसे पहले पूछा कि बेटे कैसे हो।

विज्ञापन
Twin Towers Blast : Exploder Device is like the Golden Ball, says chetan dutta
ट्विन टावर हुआ ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘ग्रीन ट्रिगर वाला डिवाइस (एक्सप्लोडर) क्रिकेट की उस गोल्डन बॉल की तरह है जिससे मैच में हैट्रिक लगाई गई है। गेंदबाज इस बॉल को पास रख लेता है, उसी तरह अब इस ऐतिहासिक एक्सप्लोडर को मैं घर पर रखूंगा। यह एक्सप्लोडर ऐतिहासिक है। 

विज्ञापन


इसका इस्तेमाल अब दूसरे ब्लास्ट में नहीं किया जाएगा।’ यह बात ट्विन टावर को ध्वस्त करने के लिए ट्रिगर दबाने वाले ब्लास्टर चेतन दत्ता ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कही। 28 अगस्त को चेतन ने एक्सप्लोडर का ग्रीन बटन जैसे ही दबाया था, वैसे ही ट्विन टावर जमींदोज हो गया था।
विज्ञापन


चेतन ने बताया कि हथीन के अल्फा इंटरप्राइजेज से विस्फोटक मंगाए गए थे। यहीं से विस्फोट से चार दिन पहले ही एक्सप्लोडर उनके पास आया था। इसकी नॉब, ग्रीन स्विच, एलईडी लाइट, डायनेमो, वायर आदि को देखकर तैयार किया गया था। एडिफिस इंजीनियरिंग और दक्षिण अफ्रीकी साझेदार फर्म जेट डिमोलिशन की तरफ से ब्लास्ट का डिजाइन किया गया था। देश के नियमों के अनुसार, इस तरह के कंट्रोल्ड ब्लास्ट को केवल कोई भारतीय ही कर सकता है। इस कारण एक्सप्लोडर का बटन उन्होंने दबाया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने नहीं बताई बीमारी, पूछा- बेटे कैसे हो
चेतन दत्ता का कहना है कि वह 31 जुलाई से नोएडा में थे और ट्विन टावर ब्लास्ट प्रक्रिया से जुड़े हुए थे। एक सप्ताह से मां बीमार हैं, लेकिन मां व घरवालों ने नहीं बताया था। ब्लास्ट के दिन घर वाले चिंता में थे। जैसे ही मैंने बटन दबाया और ब्लास्ट हुआ तो मां ने फोन कर सबसे पहले पूछा कि बेटे कैसे हो। ब्लास्ट करने के बाद से वह मां के साथ हैं और अब उनकी तबीयत में भी सुधार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed