फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Twin Towers: Arrangements are being made to stop dust-concrete

ट्विन टावर : धूल-कंक्रीट रोकने का हो रहा इंतजाम

Wed, 23 Mar 2022 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Twin Towers: Arrangements are being made to stop dust-concrete
सेक्टर-93ए स्थित​ ट्विन टावर तोड़न के दौरान उड़ रही धूल से बगल की सोसाइटी को बचाने के लिए इमारत को ह?
नोएडा। सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक के एपेक्स और सियान टावर (ट्विन टावर) के ध्वस्तीकरण से पहले धूल और कंक्रीट की रोकथाम का होमवर्क शुरू हो गया है। इसके लिए चार स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। पिलर पर विस्फोटक लगाने से पहले ट्विन टावर को स्टील के तार और मोटे कागज से कवर करना शुरू कर दिया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा करने से न केवल पड़ोस की सोसाइटियों के मकानों में कम से कम धूल जाएगी, बल्कि कंक्रीट के टुकडे़ से किसी नुकसान की संभावना भी न के बराबर होगी।
विज्ञापन

एडिफिस कंपनी के पार्टनर उत्कर्ष मेहता ने बताया कि पहले 29 मंजिला इमारत गिरेगी। इसके बाद 32 मंजिला इमारत जमींदोज हो जाएगी। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पहले सेफ्टी नेट तैयार किया जा रहा है। ऐसे सभी पिलर को स्टील की तार से बने जाल से कवर कर दिया गया है, जिनमें विस्फोटक लगाया जाना है। इससे विस्फोट के बाद पिलर के बडे़ कंक्रीट के टुकडे़ स्टील के तार से बने जाल से ही रुक जाएंगे। कंक्रीट के छोटे टुकड़ों को रोकने के लिए पिलर के चारों ओर मोटे कागज की परत चढ़ाई गई है। इसके बाद भी कोई बारीक कंक्रीट का टुकड़ा उछलकर बाहर निकलता है तो उसे ट्विन टावर और अन्य सोसइटियों में हरे रंग के कपडे़ से बनी दीवार रोक लेगी। सबसे बाहरी ओर कंटेनर की दीवार इस प्रकार बनाई जा रही है, जिससे आसपास के घरों में कुछ हद तक धूल तो जा सकती है, लेकिन कंक्रीट का कोई टुकड़ा वहां तक नहीं पहुंच पाएगा।
विज्ञापन

धमाके के चंद सेकेंड बाद ही शुरू होगी पानी की बौछार
ट्विन टावर को ध्वस्त करने के चंद सेकेंड बाद ही धूल पर काबू पाने के लिए पानी की बौछार शुरू की जाएगी। इसके लिए चारों ओर से एक साथ फायर बिग्रेड की गाड़ियों से पानी की बौछार कराई जाएगी। उम्मीद है कि 8 से 10 मिनट में धूल पूरी तरह से छंट जाएगी। बाहर सड़क पर आने वाली धूल की परत को स्वीपिंग मशीन से साफ किया जाएगा। इस दौरान एनडीआरएफ आठवीं बटालियन की टीम और एंबुलेंस के साथ स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी ने किया निरीक्षण
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी प्रवीण कुमार ने मंगलवार को ट्विन टावर और उसके आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने एडिफिस कंपनी के अधिकारियों को हिदायत दी कि धूल रोकने के हरे रंग के कपडे़ से ज्यादा से ज्यादा इमारत को ढका जाए। मलबा पर पानी का छिड़काव करके उस तब तक हरे कपडे़ से ढका जाए, जब तक उसे उठाया न जाए।

विस्फोटक निदेशक के साथ टीम आज करेगी दौरा
ट्विन टावर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए 22 मई की तारीख निर्धारित की गई है। इससे पहले एडिफिस कंपनी इसका ट्रॉयल करने जा रही है। यह ट्रॉयल 10 अप्रैल को हो सकता है। इसके बाद ही यह पता चलेगा कि ट्विन टावर में कितना विस्फोटक लगाया जाना है। इसके लिए आगरा से निदेशक विस्फोटक की टीम बुधवार को ट्विन टावर का जायजा लेगी। टीम के साथ ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, डीसीपी ट्रैफिक के साथ ही नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी और सुपरटेक बिल्डर कंपनी के लोग भी मौजूद रहेंगे। टीम उस रूट की भी जानकारी लेगी, जिस रूट से इमारतों को ध्वस्त करने के लिए विस्फोटक यहां तक लाया जाएगा। इसके साथ ही 100 किमी दूर स्थित विस्फोटक को रखने वाले स्थान (मैगजीन) का भी निरीक्षण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed