फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Twin tower rights snatched from Supertech, now correspondence will be done with IRP

सुपरटेक से छिना ट्विन टावर का अधिकार, अब आईआरपी से होगा पत्राचार

Tue, 29 Mar 2022 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Twin tower rights snatched from Supertech, now correspondence will be done with IRP
नोएडा। सेक्टर-93ए स्थित एमरॉल्ड कोर्ट के प्रोजेक्ट नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) में जाने के साथ ही सुपरटेक लिमिटेड बिल्डर कंपनी का अधिकार ट्विन टावर से छिन गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ट्विन टावर को गिराने का काम मुंबई की एडिफिस कंपनी कर रही है। इस बारे में अभी तक कंपनी और नोएडा प्राधिकरण द्वारा जो भी पत्राचार सुपरटेक बिल्डर से किए जाते थे, वह अब एनसीएलटी द्वारा नियुक्त किए गए इनसॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रफेशनल (आईआरपी) से किए जाएंगे।
विज्ञापन

सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट सेक्टर-93ए के ट्विन टावर ढहाए जाने की तैयारियों के बीच सुपरटेक बिल्डर की कंपनी को एनसीएलटी ने दिवालिया घोषित कर दिया है। टावर ढहाने की तैयारियों के लिए नोएडा प्राधिकरण में होने वाली बैठकों में अब तक बिल्डर कंपनी को शामिल किया जाता था। अब आगे का काम कैसे होगा इसके लिए विभाग के अधिकारी प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालक अधिकारी और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी से सुझाव लेंगे। उधर, प्राधिकरण अधिकारियों का दावा है कि ट्विन टावर तोड़ने की तैयारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ने दिया जाएगा। जानकारों की मानें तो प्राधिकरण को आगे अब केस में नियुक्त आईआरपी के जरिये ही तैयारियां आगे बढ़ानी होंगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर ट्विन टावर ढहाए जाने की तैयारियां सोमवार को भी मौके पर जारी रहीं। यहां काम कर रही एडिफिस एजेंसी के पदाधिकारियों का कहना है कि वह अपना काम एग्रीमेंट के मुताबिक कर रहे हैं। अब आगे की तैयारी टेस्ट ब्लास्ट की है। यह ब्लास्ट 10 अप्रैल को प्रस्तावित है। इसमें ट्विन टावर के कुछ मलबे को सैंपल के तौर पर विस्फोटक से तोड़कर देखा जाएगा। एजेंसी ने इस ब्लास्ट के लिए एक एजेंसी को तकरीबन 10 किलो विस्फोटक का ऑर्डर भी दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नोएडा प्राधिकरण ट्विन टावर को ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई 22 मई तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमरॉल्ड कोर्ट में एडिफिस कंपने ने किया सर्वे
नोएडा। सोमवार को सेक्टर-93ए स्थित एमरॉल्ड कोर्ट की सिक्योरिटी टीम और मुंबई की एडिफिस कंपनी ने सिक्योरिटी सर्वे किया गया। इस दौरान एमरॉल्ड कोर्ट निवासियों ने एडिफिस कंपनी के पदाधिकारियों को अपनी समस्याएं बताईं। लोगों ने एडिफिस कंपनी के मयूर मेहता को बताया की कई बार भारी सामान गिरने से होने वाली आवाज से परेशानी होती है। मौके पर ऐस्टर 2 और 3 को पूरी तरह से कवर करने की बात हुई है। इस अवसर पर एमरॉल्ड कोर्ट की तरफ से गौरव मेहरोत्रा समेत अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed