{"_id":"61be3c729a13da19897820c4","slug":"tusyana-village-missing-on-district-administration-website-noida-news-noi6221254147","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन की वेबसाइट पर तुस्याना गांव लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रशासन की वेबसाइट पर तुस्याना गांव लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन की वेबसाइट से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के तुस्याना गांव का नाम गायब हो गया है। लिस्ट में गांव का नाम नहीं होने से ग्रामीण पेंशन समेत कई योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं पा रहे हैं। मामले में कई ग्रामीणों ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से जिला प्रशासन की वेबसाइट पर गांव का नाम शामिल कराने की मांग की है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के कई गांवों के नाम सरकारी विभागों की बेवसाइट से गायब हैं। इनमें ग्रेटर नोएडा वेस्ट का तुस्याना गांव भी शामिल है। नाम नहीं होने के कारण ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है।
समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग व प्रोबेशन आदि विभागों की वेबसाइट पर सर्च करने के बाद भी गांव का नाम प्रदर्शित नहीं हो रहा हैं। ग्रामीण वृद्धा पेशंन, विधवा, दिव्यांग व राष्ट्रीय पारिवारिक समेत विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल शासन की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों को संबंधित विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी प्रति विभागीय कार्यालय में जमा करनी पड़ती है।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र के आवेदकों की जांच विकास खंड व शहरी क्षेत्र के आवेदनकर्ताओं की जांच तहसील स्तर पर होने के बाद पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ दिया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि प्राधिकरण के तहत आने वाले कई अन्य गांवों के नाम शासन की वेबसाइट पर सर्च करने के बाद भी प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं।
जिला समाज कल्याण विभाग अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कुछ माह पहले गांव, शहर व नगर पंचायत स्तर पर अलग-अलग डाटाबेस तैयार किया गया था। हो सकता है गलती से कुछ गांवों के नाम छूट गए हों। जल्द ही खामी दूर कर समस्या का समाधान किया जाएगा।