फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tusyana land scam: SIT investigation completed, now preparing for action

तुस्याना भूमि घोटाला: एसआईटी की जांच पूरी, अब कार्रवाई की तैयारी

Sun, 12 Jun 2022 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Tusyana land scam: SIT investigation completed, now preparing for action
ग्रेटर नोएडा। एसआईटी की टीम ने शनिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में करीब पांच घंटे तक बैठक की। इस दौरान दस्तावेज खंगाले गए। कुछ तथ्यों पर प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई जो जिलाधिकारी ने उपलब्ध करा दी। बताया जा रहा है कि एसआईटी की टीम ने जांच पूरी कर ली है। जल्द रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी। इसके बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी। रविवार को एसआईटी के अध्यक्ष व राजस्व परिषद के चेयरमैन संजीव मित्तल लखनऊ लौटेेंगे।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के तुस्याना गांव में अपात्रों को पट्टों का आवंटन, पट्टों की जमीन का नियमों के खिलाफ जाकर क्रय-विक्रय होना और मुआवजा उठाया गया था। इसकी शिकायत शासन स्तर पर की गई थी। शासन ने 30 मई को राजस्व परिषद के चेयरमैन की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया था। बृहस्पतिवार से एसआईटी की टीम जिले में घोटाले की जांच कर रही है। शनिवार को भी एसआईटी की टीम ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बैठक की। इसमें प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि एसआईटी की टीम को पहले दिन रिपोर्ट सौंप दी थी। टीम ने कुछ अन्य बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी थी। वह जानकारी उपलब्ध करा दी गई।
विज्ञापन

सात लोगों के नाम हुआ था बैनामा
शिकायतकर्ता का कहना है कि तुस्याना गांव में पट्टों की जमीन एक कंपनी ने खरीदी थी। बाद में उस कंपनी से सात लोगों ने फर्जी तरीके से जमीन खरीदी और मुआवजा उठाया। इनमें कई नेता और अन्य लोग शामिल हैं। प्राधिकरण से भूखंडों का आवंटन भी कराया गया है। इसकी जांच सीबीआई या ईडी से कराने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने एसआईटी गठित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed