{"_id":"691799a4f9c9c6cf9f055f14","slug":"truck-hits-bike-one-dead-na-news-c-5-1-drn1046-834929-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
Sat, 15 Nov 2025 02:35 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार सुबह ऋषिकेश की ओर आ रही एक बाइक को केनाल रोड पर माया मार्केट के समीप पीछे चल रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार भट्टोवाला निवासी प्रहलाद जोशी (58) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रहलाद जोशी नरेंद्रनगर लोनिवि में कार्यरत थे। उन्होंने नरेंद्र नगर ऑफिस जाने के लिए श्यामपुर फाटक के समीप किसी बाइक सवार युवक से लिफ्ट मांगी थी। मृतक प्रहलाद जोशी के बेटे ने इस संबंध में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन