फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Troubled by cheating, the doctor committed suicide with his wife

ग्रेटर नोएडा: धोखाधड़ी से परेशान होकर डॉक्टर ने पत्नी के साथ की आत्महत्या, 13 पेज के सुसाइड नोट में आरोपियों के हैं नाम, केस दर्ज

Thu, 23 Dec 2021 03:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 23 Dec 2021 03:00 AM IST
सार

पड़ोसी महिला विला में पहुंची तो दंपती बेसुध मिले। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी आ गए।

विज्ञापन
Troubled by cheating, the doctor committed suicide with his wife
इसी सोसाइटी में की आत्महत्या। संवाद - फोटो : Grnoida

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्टे सोसाइटी में किराये के विला में रह रहे डॉक्टर ने पत्नी के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात दोनों के शव घर में मिले। मौके से 13 पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें डॉक्टर ने मकान बेचने में धोखाधड़ी के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, डॉ. सतेंद्र सिंह निझावन पत्नी जसवंत कौर और बेटे तरनप्रीत सिंह के साथ सोसाइटी में रहते थे। मूलरूप से कीर्ति नगर, दिल्ली निवासी डॉ. सतेंद्र ने अगस्त में ही किराये पर विला लिया था। उन्होंने कुछ समय पहले ही कीर्ति नगर में मकान बेचा था।
विज्ञापन


बेटा तरनप्रीत सिंह शिमला घर गया हुआ था। वहां से बेटे ने माता-पिता के पास फोन किया था, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस पर बेटे ने पड़ोसी के पास फोन किया। पड़ोसी महिला विला में पहुंची तो दंपती बेसुध मिले। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी आ गए। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे पैसे दिए बिना मकान नाम कराने का आरोप
13 पेज के सुसाइड नोट में सतेंद्र ने लिखा है कि दिल्ली में मकान को शर्तों के साथ बेचा गया था, लेकिन खरीदारों ने इनका पालन नहीं किया। पूरा पैसा नहीं दिया और मकान भी अपने नाम करा लिया। बैंक से ऋण लेेने के कारण वहां से भी दबाव बनाया जा रहा था। आरोपियों ने जबरन मकान की सेल डीड पर हस्ताक्षर भी करा लिए थे। इस कारण पूरी धनराशि मिले बिना ही कीर्ति नगर में मकान से कब्जा छोड़ना पड़ा। मकान बेचने में मिले धोखे से आहत होकर पत्नी सहित आत्महत्या कर रहे हैं।


बेटे के डॉक्टर बनने के बाद खुश थे दंपती
बेटे के डॉक्टर बनने से दंपती खुश थे। बेटे का क्लीनिक भी है, जबकि डॉ. सतेंद्र का क्लीनिक नहीं था। वे किसी अस्पताल में भी नहीं बैठते थे। हालांकि, वे क्लीनिक खोलने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन धोखा मिलने से दंपती टूट गए और आत्महत्या कर ली। वहीं, मकान बेचने से मिले धोखे की जानकारी बेटे को नहीं थी। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि परिवार अगस्त में रहने आया था। इतना मेलमिलाप नहीं हुआ था, लेकिन उनका व्यवहार अच्छा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed