फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Triple talaq given after birth to twin daughters in dadri

दादरी : जुड़वां बेटियों को जन्म देने के बाद दिया तीन तलाक, दहेज में बाइक और दो लाख मांगने का आरोप

Mon, 08 Nov 2021 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दादरी
अमर उजाला नेटवर्क, दादरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 08 Nov 2021 06:49 AM IST
सार

महिला की ओर से पति फैसल खान, ससुर नन्हें खान, सास गुलजार, मामा नौशाद, नंद फरहीन, जान मोहम्मद के खिलाफ नामजद कराई गई है। रिपोर्ट में ससुराल पक्ष पर दहेज में बाइक और दो लाख रुपये मांगे जाने की बात कही गई है। 

विज्ञापन
Triple talaq given after birth to twin daughters in dadri
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोहल्ला नई आबादी में जुड़वां बेटियों के जन्म से नाराज पति ने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मिलकर महिला से मारपीट की। उसे घर से निकालकर तीन तलाक दे दिया। महिला की ओर से पति फैसल खान, ससुर नन्हें खान, सास गुलजार, मामा नौशाद, नंद फरहीन, जान मोहम्मद के खिलाफ नामजद कराई गई है। रिपोर्ट में ससुराल पक्ष पर दहेज में बाइक और दो लाख रुपये मांगे जाने की बात कही गई है। 

विज्ञापन


दादरी कोतवाली पुलिस के मुताबिक मोहल्ला नई आबादी निवासी शमसुद्दीन की बेटी फरीन का निकाह 1 फरवरी 2020 को साहिबाबाद के गरिमा गार्डन निवासी फैसल खान से हुआ था। आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद फैसल और परिजनों ने दो लाख रुपये और बुलेट की मांग शुरू कर दी थी। मांग पूरी नहीं होने से आए दिन फरीन से मारपीट की जाती थी। 
विज्ञापन


आरोप है कि बार-बार समझाने के बाद भी ससुराल पक्ष दहेज की मांग पर अड़े रहा। इसी 8 सितंबर को विवाहिता फरीन ने दो जुड़वां बेटियों को जन्म दिया। इसके बाद पति ने महिला को घर ले जाने से इनकार कर दिया। फरीन ने पिता को फोन कर सारी जानकारी दी गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने अस्पताल में उसके पिता से मारपीट की। शमसुद्दीन अपनी बेटी और दोनों नवजात को लेकर दादरी घर आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि कुछ दिन पहले फैसल पिता नन्हें खान के साथ दादरी आया। फैसल के पिता ने कहा था कि वह फरीन से तलाक दिलाकर बेटे फैसल खान की दूसरी शादी कर रहे हैं। बाद में फैसल खान ने तीन तलाक देकर भाग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed