{"_id":"624b5823bc939866a93d454a","slug":"tripartite-talks-failed-activists-protested-noida-news-noi6410233101","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपक्षीय वार्ता विफल, भड़के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिपक्षीय वार्ता विफल, भड़के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा/दादरी। स्थानीय युवाओं को रोजगार के मुद्दे पर किसान सभा, पुलिस और हायर कंपनी के प्रतिनिधियों के बीच लगभग तीन घंटे चली वार्ता विफल रही। इससे भड़के बेरोजगार किसान सभा के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन सोमवार को छठे दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर टेंट उखाड़ने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। टेंट उखाड़ने का विरोध करने पर पुलिस और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहने की चेतावनी दी है।
सोमवार को एक बार फिर किसान बेरोजगार सभा के कार्यकर्ता हायर कंपनी के पास बने गोल चक्कर के पास एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोपहर में कंपनी प्रबंधन और पुलिस ने किसान बेरोजगार सभा के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। लगभग तीन घंटे चली वार्ता में स्थानीय युवाओं को रोजगार के मुद्दे, जेल में बंद 13 लोग बिना शर्त रिहा करने व दर्ज केस वापस लेने की मांग की गई। वार्ता में कंपनी में रोजगार के मुद्दे पर सहमती नहीं बनी। इस पर रविवार को शेष दो मुद्दों पर बनी सहमति को भी पुलिस ने मानने से इनकार किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वार्ता विफल होने के बाद पुलिस ने उनके धरना स्थल पर लगाए गए टैंट उखाड़ने शुरू कर दिए। इसके विरोध करने पर पुलिस ने नोकझोंक हुई।
आरपार की लड़ाई के लिए बनाएंगे रणनीति
सभा के प्रवक्ता विजय पाल सिंह भाटी ने बताया कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के मुद्दे पर कंपनी प्रबंधन सौतेला व्यवहार कर रहा है। जिसको लेकर सहमति नहीं बनी है। अब किसान आर पार की लड़ाई के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन गांव के लोगों की कंपनी में जमीन अधिग्रहण की गई है। उन को रोजगार नहीं मिलता है तो क्षेत्र के लोग कंपनी के गेट पर ताला लगाने का काम करेंगे। इस मौके पर अजय प्रधान, विशन प्रधान , ओमवीर प्रधान, हरेराम मास्टर, लख्मी ठेकेदार, सुशील भाटी , विजन हवलदार , लक्ष्मण सिंह पप्पू सिंह आदि ग्रामीण वह महिला पुरुष मौजूद रहे।