फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tribute to martyr soldier

सैनिक शहीद

Tue, 07 Sep 2021 10:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Tribute to martyr soldier
नगीना। भोपाल 11 महार रेजीमेंट में तैनात सैनिक मोनूराम पहलवान (25) सोमवार सेना के कु श्ती प्रशिक्षण कैंप के दौरान शहीद हो गए। दिल्ली बटालियन मंगलवार को 5 बजे जिले के गांव जाटका में तिरंगे से लिपटाकर उनका पार्थिव शरीर लेकर पहुंची। जिन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जिसे देख क्षेत्र के हिंदू -मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों की भीड़ जुट गई। उन्हें अश्रुपूरित श्रृद्धांजलि दी गई। सवा 6 बजे बटालियन ने सलामी दी।
विज्ञापन

शहीद मोनूराम के पिता दिलीप सिंह ने मुखाग्नि दी और कहा कि मेरा दूसरा बेटा भी सेना में है। मेरे 5 बेटे हैं। देश के लिए मेरे अन्य बेटे भी शहीद हो जाएं तो मुझे गम नहीं होगा।
विज्ञापन

शहीद के भाई मुकेश ने बताया कि वह कुश्ती का प्रशिक्षण कर रहे थे। उसी दौरान ह्दयगति रुकने से उनकी मौत हो गई। इसके साथ ही अन्य कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम हो चुका है। अभी रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बटालियन के अधिकारियों के अलावा फिरोजपुर झिरका के उपमंडल अधिकारी रणवीर सिंह, फिरोजपुर झिरका के डीएसपी चंद्रपाल विश्नोई, नगीना तहसीलदार पवन बत्रा, नगीना के थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, शिक्षाविद अब्दुल बहाव, पूर्व चेयरमैन उसमान दुर्रानी, पूर्व सरपंच चरण सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश जाटका, पूर्व सैनिक हेमराज, सैनिक मुकेश कुमार, पूर्व मुख्याध्यापक खेमचंद चौहान, शिक्षाविद हरचंद व चतुर्भुज आदि के अलावा हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
मां इस बार मेडल लेकर लौटूंगा
शहीद मोनूराम की मां धूपन देवी बताती है कि 4 साल पहले शादी हुई थी और दो साल की एक बेटी भी है। यहां से 25 अगस्त को ही छुट्टी पूरी करके भोपाल गया था। नम आंखों से बताती हैं कि जाते-जाते मुझसे कह कर गया था इस बार मेडल जीत कर लाऊंगा। अब वह सपना कैसे पूरा होगा... मेरा बेटा लंबा ठाडडा 6 फुट 2 इंच का था। मां कहती हैं कि तिरंगे में लिपट कर मरने का मौका किसी-किसी को मिलता है। मुझे उसके जाने का गम जरूर है लेकिन मैं हारी नहीं हूं।

स्कूल एवं सड़क का नाम शहीद के नाम पर रखने की मांग
जाटका शिशवाना गांव के गणमान्य लोगों ने ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पर सरपंच रेखा रानी ने लिखा है कि गांव के स्कूल और सड़क का नाम शहीद मोनू राम रखा जाए। शहीद मोनू राम के भाई मुकेश कहते हैं कि देश के लिए शहादत को याद करते हुए गणमान्य लोगों ने जो सुझाव दिए हैं उन पर जिला प्रशासन और हरियाणा सरकार को जल्द से जल्द अमल करना चाहिए। वहीं समाजसेवी दिनेश कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव को एसडीएम रणवीर सिंह को सौंप दिया है।
कैप्शन: शहीद मोनू राम।
कैप्शनऱ् गांव जाटका में मोनूराम के शव को पहुंचा दी सेना की गाड़ी, शहीद के घर लगा लोगों का तांता।
............राजूद्दीन जंग, नगीना............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed