फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Trial blast successful in Supertech's Twin Towers

सुपरटेक के ट्विन टावर में ट्रायल ब्लास्ट सफल

Mon, 11 Apr 2022 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Trial blast successful in Supertech's Twin Towers
ट्विन टावर।
नोएडा। सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के ट्विन टावर परिसर में रविवार को टेस्ट ब्लास्ट किया गया। दो में से एक 32 मंजिला एपेक्स टावर के बेसमेंट के पांच कॉलम और 13वीं मंजिल के एक कॉलम में विस्फोटक लगाकर धमाका किया, जो सफल रहा। इसमें चार-पांच किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया, जिसे पलवल से मंगाया गया था। टॉवर निर्माण में भारी अनियमितताओं की शिकायत के बाद सुप्रीम कोर्ट ने गत वर्ष 31 अगस्त को दोनों टावर को गिराने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

टावर गिराने वाली कंपनी एडिफिस इंजीनियरिंग की सहायक दक्षिण अफ्रीकी कंपनी जेट डिमोलिशन के एमडी जोय ब्रिंकमैन नेअगले 10 से 15 दिन तक टेस्ट ब्लास्ट का अध्ययन किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट के आधार पर दोनों टावर में 22 मई को किए जाने वाले ब्लास्ट का डिजाइन तैयार किया जाएगा। टेस्ट ब्लास्ट के दौरान अलग-अलग तरह से एहतियात बरती गईं। इसका मकसद यह पता लगाना रहा कि अंतिम ब्लास्ट किस प्रकार करना है और कितना विस्फोटक प्रयोग करना होगा ताकि इमारतों को सुरक्षित तरीके से गिराया जा सके।
विज्ञापन

ब्रिंकमैन ने कहा कि टेस्ट ब्लास्ट से पता चला है कि इमारत काफी मजबूत है और इसे गिराना एक चुनौती होगी। एडिफिस इंजीनियरिंग के पार्टनर उत्कर्ष मेहता ने बताया कि टेस्ट ब्लास्ट के दौरान आसपास होने वाले कंपन का विश्लेषण आईआईटी चेन्नई की टीम से कराया गया। इसकी भी रिपोर्ट एक सप्ताह में तैयार होगी। बता दें कि एमराल्ड कोर्ट का एपेक्स 16 नंबर टावर है, जो कि 32 मंजिला है। इसी तरह से सियान 29 मंजिला है, जो कि 17 नंबर टावर के तौर पर जाना जाता है। इस मौके पर एडिफिस इंजीनियरिंग, जेट डिमोलिशन, सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टिट्यूट, नोएडा प्राधिकरण और सुपरटेक की टीम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बार सायरन बजा, किया अलर्ट
टेस्ट ब्लास्ट के दौरान तीन बार सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया गया। दोपहर 2.15 बजे पहली बार सायरन बजा। इस दौरान पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों को खाली कराया। पुलिसकर्मी माइक से अनाउंसमेंट के माध्यम से लोगों को ट्विन टावर से दूर जाने को कह रहे थे। इसके बाद 2:30 बजे एक बार फिर सायरन बजा और फिर ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट के 15 मिनट बाद 2:45 में एक बार फिर सायरन बजने पर आसपास की सोसाइटी के लोग घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed