फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Treatment will begin in a week in Kovid Care Center

कोविड केयर सेंटर में एक हफ्ते में शुरू हो जाएगा उपचार

Sat, 08 May 2021 10:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Treatment will begin in a week in Kovid Care Center
तावड़ू। शहर में प्रस्तावित कोविड केयर सेंटर में एक सप्ताह के भीतर कोरोना मरीजों का उपचार शुरू हो जाएगा। इस संबंध में शनिवार को जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने सीएचसी में बन रहे कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान विधायक संजय सिंह और एसडीएम डॉ. नरेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि कोविड केयर सेंटर शुरू होने से पहले सीएचसी भवन से डिलीवरी हट को अन्य जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। वहीं, ओपीडी सेवाएं ग्राउंड फ्लोर पर संचालित रहेंगी। जरूरत पड़ने पर ओपीडी को भी नजदीकी सब हेल्थ सेंटर में शिफ्ट किया जा सकता है। इसके अलावा तावडू उपमंडल के अंतर्गत आने वाली पीएचसी की भी मदद ली जा सकती है। उपायुक्त ने बताया कि उनका प्रयास है कि तावडू में 50 बेड का कोविड केयर सेंटर बने, जिसमें कम से कम 10 वेंटिलेटर बेड हो। सेंटर में एक सप्ताह के भीतर जरूरी उपकरण और दवाइयां उपलब्ध हो जाएंगी। उपायुक्त ने बताया कि तावडू में पिछले 4 दिनों में संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इस पर काबू पाने के लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा प्रत्येक परिवार की कोरोना जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट लगते ही ऑक्सीजन की परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी। लेकिन, तावडू में मानेसर प्लांट से ऑक्सीजन की पूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed