{"_id":"626af5eb1c649b2e8e2c90af","slug":"treatment-of-covid-patients-started-in-private-hospitals-of-noida-noida-news-noi6455701180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड मरीजों का निजी अस्पतालों में भी शुरू हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड मरीजों का निजी अस्पतालों में भी शुरू हुआ इलाज
विज्ञापन
नोएडा। जिले में बढ़ते कोविड केसों को देखते हुए अब निजी अस्पतालों में भी इलाज के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं। फिलहाल ि4 निजी अस्पतालों को इलाज की मंजूरी मिली है। इनमें से दो अस्पतालों में मर्जी भर्ती भी हो गए हैं। उधर, सरकारी अस्पतालों में भी भर्ती मरीजों की संख्या 10 से अधिक हो गई है।
सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल एवं सेक्टर-128 स्थित जेपी अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं। सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल को भी इलाज की अनुमति मिल चुकी है, लेकिन यहां मरीज भर्ती का सिलसिला शुरू नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा अस्पताल को भी पत्र लिखकर कोरोना मरीजों के इलाज शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। सेक्टर-39 स्थित सरकारी कोविड अस्पताल में फिलहाल पांच मरीज भर्ती हैं। जिम्स व चाइल्ड पीजीआई में भी कोविड इलाज की सुविधा मौजूद है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले के सरकारी अस्पतालों में कोई भी मरीज गंभीर हालत में नहीं है। दो सप्ताह से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है। साथ ही नए मरीजों की तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या लगातार कम है। इससे सक्रिय मरीज बढ़ गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि अभी दो निजी अस्पतालों में मरीज भर्ती हैं। ज्यादातर मरीज होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
मरीजों को मिलेगी राहत
निजी अस्पतालों में दोबारा कोविड इलाज शुरू होने से मरीजों को राहत मिलने के आसार हैं। क्योंकि इससे लोगों के पास इच्छानुसार अस्पताल चुनने का विकल्प होगा। अभी सिर्फ सेक्टर-39 स्थित सरकारी कोविड अस्पताल में ही मरीजों का इलाज किया जा रहा था। लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों को इलाज की अनुमति दी है।
कोविड के 100 नए मरीज, 109 हुए ठीक
नोएडा। जिले में बीते 24 घंटे में कोविड के 100 नए मरीज सामने आए हैं, वहीं 109 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं। फिलहाल सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 685 है, जो कि प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले दोगुने से भी अधिक है। गुरुवार को जिले के सरकारी अस्पतालों में 5797 लोगों का टीकाकरण हुआ। 12 से 14 साल के 1776 को पहली डोज व 1719 को दूसरी डोज दी गई। 15 से 17 साल आयु वर्ग में 461 को पहली व 607 को दूसरी डोज मिली। इसी तरह 18 से 59 आयुवर्ग में 199 लोगों ने पहली पहली व 701 ने दूसरी डोज ली।