फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Trapped in the clutches of a tantrik, he weighed 200 kg, no life left

तांत्रिक के चंगुल में फंसकर वजन हुआ 200 किग्रा, नहीं बची जान

Wed, 31 Aug 2022 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Trapped in the clutches of a tantrik, he weighed 200 kg, no life left
ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-2 सेक्टर निवासी अभिलाषा का वजन बढ़ने के बाद का फाइल फोटो। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। पिता की मौत के बाद सेक्टर डेल्टा-दो निवासी अभिलाषा को ऑनलाइन उपचार ढूंढना महंगा पड़ गया। वह दिल्ली निवासी कथित तांत्रिक के संपर्क में आ गई। आरोपी तांत्रिक के झांसे में आकर अभिलाषा उस पर पैसे खर्च करने लगी। आरोपी उपचार और तंत्र विद्या के नाम हर माह उससे रुपये ऐंठता था। आरोपी ने अभिलाषा की 27 लाख रुपये की एफडी भी हड़प ली। गलत खानपान के कारण युवती का वजन 200 किलो हो गया और वह चलने फिरने से मोहताज हो गई। तबीयत बिगड़ने पर पिछले साल सितंबर में अभिलाषा (37) की मौत हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं तो युवती की मां संतोष रस्तोगी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दिल्ली निवासी तांत्रिक संजय मिश्रा पर धोखाधड़ी, रुपये हड़पने और लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

डेल्टा-दो निवासी संतोष ने बताया कि वह परिवार के साथ दिल्ली में रहती। वर्ष 2012 में बीमारी की वजह से पति की मौत हो गई। इससे परिवार वाले परेशान थे। छोटी बेटी अभिलाषा को घर में कुछ गड़बड़ होने का अंधविश्वास हो गया। इस वजह से वह ऑनलाइन उपचार ढूंढने लगी और संजय नगर (दिल्ली) संजय के संपर्क में आ गई। संजय ने बेटी से कहा कि उनके दिल्ली स्थित घर में आत्म का वास है, इसके लिए पूजा करनी होगी। आरोपी ने पूजा करने का झांसा देकर अभिलाषा को वश में कर लिया है। इसके बाद आरोपी जैसा कहता बेटी वैसा ही करती। बेटी के कहने पर घर में कर्मकांड के लिए संजय को 8,000 रुपये प्रतिमाह का वेतन देना शुरू कर दिया। संजय विशेष कर्मकांड की बात कहकर एक दिन 50 हजार रुपये तक ऐंठ लेता था। एक प्लॉट बेचकर बेटी के नाम एफडी कराई थी। एफडी को तुड़वाकर आरोपी ने 27 लाख रुपये ऐंठ लिए। वहीं, संतोष का कहना है कि उसकी और दूसरी बेटी की तबीयत भी खराब रहती है और बेटा भी डिप्रेशन में है।
विज्ञापन

कमजोर बताकर बढ़ा दिया वजन
अभिलाषा को शारीरिक रूप से कमजोर बताकर आरोपी आयुर्वेदिक दवा और फल का अत्यधिक सेवन कराने लगा। इससे युवती का वजन तेजी से बढ़ने लगा। इसके बाद वजन कम करने का झांसा देकर आरोपी ने अभिलाषा को अदरक, शहद और फ्रूटी आदि के सेवन की सलाह दी। पहले युवती का वजन 65 किलो था, फिर 90 किलो हुआ लेकिन अंतिम चार माह में उसका वजन वजन लगभग 200 किलो हो गया। मोटापे की वजह से वह चल फिर नहीं पाती थी और एक जगह ही लेटी रहती थी। सात सितंबर 2021 को उसकी हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अगले दिन उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed