{"_id":"6171c8e749bc7a42df649855","slug":"transporter-s-daughter-murdered-by-slitting-her-throat-grnoida-news-noi611710741","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर की बेटी की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टर की बेटी की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्टे विला सोसाइटी में बुधवार दोपहर ट्रांसपोर्टर की बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप युवती की भाभी के भाई पर है। युवती के हाथ-पैर आदि पर भी तेजधार हथियार से हमले के निशान हैं। आरोपी घर से आभूषण, मोबाइल, स्कूटी आदि लेकर फरार हुआ था। हालांकि, पुलिस ने दिल्ली से स्कूटी व आभूषण बरामद कर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जबकि आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस के अनुसार, छलेरा गांव, नोएडा निवासी कालू सिंह चौहान ट्रांसपोर्टर हैं।
छलेरा गांव के पास ही उनका ट्रांसपोर्ट का काम है। वह परिवार के साथ एक साल से पैरामाउंट गोल्फ विला सोसाइटी में रह रहे हैं। बुधवार को कालू और पत्नी शॉपिंग के लिए गए हुए थे। कालू का 26 वर्षीय बेटा भी ट्रांसपोर्ट के काम में हाथ बंटाता है। वह भी घर पर नहीं था। बेटी पिंकी चौहान (28) ने एमबीए किया है। वह घर पर अकेली थी। रात लगभग नौ बजे जब कालू घर पहुंचे तो पिंकी का शव घर में पड़ा था। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की। ट्रांसपोर्टर ने अर्जुन पर आभूषण लूटकर हत्या करने का आरोप लगाया। जांच में पता चला कि पिंकी की भाभी (चाचा के लड़के की पत्नी) का भाई अर्जुन बुधवार रात घर में आया था।
सीसीटीवी से खुलासा, दो घंटे में वारदात कर हुआ फरार
पुलिस ने सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि अर्जुन बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे वहां पहुंचा था और दो घंटे तक रुकने के बाद फरार हो गया। आरोपी युवती और परिवार का परिचित था, इसलिए उसने सोसाइटी और घर में आसानी से प्रवेश कर लिया। डीसीपी हरीश चंदर के अनुसार, आशंका है कि पिंकी से आरोपी विवाह करना चाहता था। परिजनों ने पिंकी के लिए दूसरा लड़का देख रखा था। इससे क्षुब्ध होकर आरोपी ने वारदात अंजाम दी। आभूषण, स्कूटी आदि आरोपी के दिल्ली स्थित घर से बरामद किया गए हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।