{"_id":"5d643dd78ebc3e93d47d4c60","slug":"transport-minister-reached-arto-for-sudden-inspection-noida-news-noi457381838","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार और ओवरलोड वाहन बर्दाश्त नहीं- कटारिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामार और ओवरलोड वाहन बर्दाश्त नहीं- कटारिया
Tue, 27 Aug 2019 05:00 PM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर 33 एआरटीओ कार्यालय में मौजूद परिवहन मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने नोएडा स्थित परिवहन कार्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीएल समेत अन्य कार्य कराने आए लोगों से पूछताछ भी की। उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के निर्देशों को गंभीरता से लेने और लोगों की हर संभव मदद करने की बात कही।
विज्ञापन
वहीं, कार्यालय में स्वच्छता का अभाव देख सुधार करने के निर्देश दिए। अंत में उन्होंने सख्त हिदायत दी कि शहर में डग्गामार बस और ओवरलोड वाहनों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति ने आरसी समय से नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर परिवहन मंत्री ने संबंधित बाबू से लिखित में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
अपने निरीक्षण के दौरान परिवहन मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि आज उनका पहला दिन है और वह अपने कार्यक्षेत्र में भ्रमण कर काम की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह बिना बताए नोएडा परिवहन कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे हैं। इसका मकसद यहां की व्यवस्थाओं को परखना था। इसके लिए मैने परिसर में काम कराने आए लोगों से बातचीत भी की। वहीं, ऑनलाइन व्यवस्था को परखा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कार्यालय में सफाई का अभाव है। इसके लिए अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने आरटीओ प्रवर्तन वीके सिंह से प्रवर्तन कार्रवाई की जानकारी ली और एआरटीओ एके पांडेय से राजस्व वसूली के बारे में पूछताछ की। साथ ही दोनों अफसरों से छह बिंदुओं पर बात करते हुए उन्हेंसही तरीके से काम करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि परिवहन विभाग से लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए और नियमों का उल्लंघन भी नहीं होना चाहिए।
हादसों में कमी लाने का रहेगा प्रयास
परिवहन मंत्री ने कहा कि जिले में डग्गामार बस और ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उनका प्रयास है कि प्रदेश में हादसों का ग्राफ नीचे लाया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इसके लिए जो बन पड़े उसे अमल में लाया जाए। कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेसवे हादसों के लिए जाने जाते हैं। यहां हादसों में कमी लाने के लिए अध्ययन कराया जाएगा और हर संभव प्रयास रहेगा कि हादसा नहीं हो। कहा कि रोडवेज निगम की भी जानकारी जुटाई जा रही है।