फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Transgender posing as a girl made an objectionable video of a young man

Noida News: युवती बनकर ट्रांसजेंडर ने युवक का आपत्तिजनक वीडियो बनाया

Tue, 27 Feb 2024 02:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Transgender posing as a girl made an objectionable video of a young man
युवती बनकर ट्रांसजेंडर ने युवक का आपत्तिजनक वीडियो बनाया
विज्ञापन


ब्लैकमेल कर 1.20 लाख खाते में डलवाए, थाना बिसरख में केस दर्ज


बीएएलएलबी पाठ्यक्रम का तृतीय वर्ष का छात्र है पीड़ित युवक



माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। युवती बनकर ट्रांसजेंडर ने बिसरख क्षेत्र में रहने वाले युवक का वीडियो कॉल के जरिए आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके जरिए आरोपी ने कई बार में उससे 1.20 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने आरोपी ट्रांसजेंडर के खिलाफ थाना बिसरख में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी में रहने वाला युवक बीएएलएलबी पाठ्यक्रम का तीसरे वर्ष का छात्र है। रिपोर्ट में उसने बताया कि कुछ वर्ष पहले वह सोशल मीडिया पर एक महिला के संपर्क में आया। महिला ने खुद को मेकअप आर्टिस्ट बताया था। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी।
विज्ञापन

महिला ने वीडियो कॉल के दौरान उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। बाद में पता चला कि वह ट्रांसजेंडर है। कुछ दिनों बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने शुरू कर दिए। इस पर आरोपी के खाते में पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ट्रांसजेंडर अधिक पैसे मांगने लगा। लोकलाज के डर से पीड़ित ने आरोपी के खाते में 32 हजार रुपये और भेज दिए। इस तरह पीड़ित 12 फरवरी तक पैसा देता रहा। पैसे नहीं होने पर पीड़ित ने डीसीपी साइबर क्राइम को लिखित में शिकायत दर्ज कराई। डीसीपी साइबर क्राइम के निर्देश पर थाना बिसरख में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। थाना बिसरख के प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed