फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Transfer of 13 inspectors in the Police Commissionerate

Noida News: पुलिस कमिश्नरेट में 13 निरीक्षकों के तबादले

Mon, 29 Jun 2026 08:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Transfer of 13 inspectors in the Police Commissionerate
नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए 13 निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। सोमवार शाम जारी आदेश के तहत कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं। निरीक्षक संजय कुमार को जेवर थाना प्रभारी से सूरजपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। ईकोटेक-3 के प्रभारी अजय कुमार सिंह को जेवर थाना भेजा गया है।
विज्ञापन

सूरजपुर के प्रभारी विनोद कुमार चाहर अब नॉलेज पार्क थाना संभालेंगे, जबकि नॉलेज पार्क के प्रभारी सर्वेश चंद्र को एएचटीयू भेजा गया है। इसी तरह एएचटीयू में तैनात निरीक्षक विध्यांचल तिवारी को साइबर क्राइम थाने में भेजा गया है। अपराध शाखा में तैनात रणजीत कुमार सिंह को ईकोटेक-3 का प्रभारी बनाया गया है। कासना थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ल अब फेज-1 थाना संभालेंगे, जबकि शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी पंकज शर्मा को कासना थाना प्रभारी बनाया गया है। सेक्टर-142 के प्रभारी विनोद कुमार मिश्र को पुलिस लाइन भेजा गया है और पुलिस लाइन में तैनात संजय कुमार को सेक्टर-142 थाना प्रभारी बनाया गया है। फेज-1 के प्रभारी अमित कुमार मान को आईटी सेल, सेंट्रल नोएडा भेजा गया है। आईटी सेल में तैनात पुष्पराज सिंह को शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। उमेश नैथानी को आईजीआरएस सेल के साथ-साथ मीडिया सेल की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed