फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Traffic workers kept cutting challans, jam on the other side

Noida News: ट्रैफिककर्मी काटते रहे चालान, दूसरी तरफ लगा रहा जाम

Tue, 02 May 2023 10:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
Traffic workers kept cutting challans, jam on the other side
ट्रैफिककर्मी काटते रहे चालान, दूसरी तरफ लगा रहा जाम
विज्ञापन

- सोशल मीडिया पर एक यूजर ने वीडियो किया अपलोड
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-132 स्थित एक निजी स्कूल के समीप मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस चालान काटने में मशगूल रही और रोड की दूसरी तरफ जाम लगा रहा। जाम में फंसे एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्रैफिक कर्मियों की वीडियो बनाकर अपलोड कर दी, जो तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर नोएडा ट्रैफिक ट्रोल जमकर कर रहे हैं।
गौतमबुद्ध नगर में ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ''डिसीप्लेन ऑन द रोड'' अभियान शुरू किया है। लेकिन मंगलवार को ट्रैफिक कर्मियों ने इसे इतनी गंभीरता से ले लिया कि सेक्टर-132 में मेन रोड पर लगे जाम को भी नजरअंदाज कर दिया। मंगलवार को सेक्टर-132 में इसी का एक नमूना देखने को मिला। इसी वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है नोएडा ट्रैफिक पुलिस इन दिनों अभियान के नाम पर चालान काटने में व्यस्त है। जिसके कारण रोज मुख्य सड़क पर वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ता है। दूसरे यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि कंपनी और कार्यालय के गेट पर खड़े वाहनों का भी पुलिस चालान काट रही है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया कि इन दिनों अवैध पार्किंग और सड़क पर अतिक्रमण, विपरीत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि जाम नहीं लगने देना चाहिए। वीडियो की जांच कराई जाएगी। सत्यता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


--------------

आज रात बंद रहेगी एलिवेटेड रोड
नोएडा। सेक्टर-60 से सेक्टर-18 को जोड़ने वाली करीब पांच किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड आज रात 11 बजे से सुबह पांच बजे पूरी तरह से बंद रहेगा। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने इसकी एडवाइजरी जारी करते हुए जानकारी दी है कि एलिवेटेड रोड पर बिजली के पोल बदलने और तिरंगा लाइट लगाने का काम चल रहा है। ऐसे में वाहन चालक एलिवेटेड रोड के नीचे से गंतव्य की ओर आ जा सकेंगे। रविवार रात को भी यही व्यवस्था रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed