{"_id":"5d2ce25c8ebc3e6cd25810b6","slug":"traffic-police-gave-idea-for-10-foot-over-bridge-noida-news-noi449329648","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीरों की राह आसान बनाने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगीरों की राह आसान बनाने की कवायद
विज्ञापन
राहगीरों की राह आसान बनाने की कवायद
नोएडा। पैदल राहगीरों की राह आसान बनाने के नाम पर नोएडा प्राधिकरण ने कई स्थानों पर बेवजह फुटओवर ब्रिज (एफओबी) बना दिए हैं। जहां सबसे ज्यादा जरूरत है, उन स्थानों पर आज भी हादसों का खतरा बरकरार है। यातायात व्यवस्था में सुधार और सड़क हादसों में कमी लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने 10 स्थानों पर एफओबी बनाने का सुझाव दिया है।
लगातार वाहनों की संख्या बढ़ने से सड़कों पर हालात बिगड़ते जा रहे हैं। सड़क पार कर पाना आसान नहीं है। शहर के व्यस्त मार्गों पर कई ऐसे प्वाइंट हैं, जहां पैदल राहगीरों को सड़क पार करने के लिए काफी वक्त गंवाना पड़ता है। वहीं, वाहनों की आवाजाही के बीच अक्सर लोग सड़क पार करते हुए दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। इस समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने महत्वपूर्ण जगहों पर एफओबी बनाने का सुझाव प्राधिकरण को दिया है। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति को भी इससे अवगत कराया जा चुका है।
2017 में 60 लोग हुए थे हादसों का शिकार
जिले की सड़कों पर हादसों की वजह तलाशती साल 2017 की रिपोर्ट में भी पैदल राहगीरों का जिक्र किया गया था। उसके मुताबिक पैदल चलने वाले 60 लोग हादसे का शिकार हुए थे, इनमें से 21 ने जान गंवाई थी। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक एफओबी बनने के बाद सड़क हादसों पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
यहां एफओबी बनाने का सुझाव
- रजत विहार व सेक्टर-55/56 डिवाइडिंग रोड पर लेबर चौक के पास सेक्टर-57 और खोड़ा कॉलोनी के बीच।
- डीएससी (दादरी, सूरजपुर, छलेरा) मार्ग पर सीआरपी ग्रुप सेंटर के सामने बने बस शेल्टर के पास।
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-97 व सेक्टर-127 के पास बख्तावरपुर गांव के सामने।
- डीएससी (दादरी, सूरजपुर, छलेरा) मार्ग पर एनएसईजेड के पास।
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-93 व सेक्टर-132 के मध्य मुख्य मार्ग पर।
- सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के पास आईओसी गोल चक्कर चौराहे के पास।
- डीएससी (दादरी, सूरजपुर, छलेरा) मार्ग पर फेज-2 कोतवाली केसामने।
- डीएससी (दादरी, सूरजपुर, छलेरा) मार्ग पर सेक्टर-82 व सेक्टर-80 के बीच।
- नोएडा के सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के नजदीक मामूरा के सामने।
- ग्रेटर नोएडा में मोजर बेयर कंपनी व जगत फॉर्म मार्केट के आरंभ में गोल चक्कर के मध्य।
पैदल राहगीरों की राह आसान होने से शहर की यातायात व्यवस्था काफी हद तक सुधर जाएगी। कुछ स्थानों पर प्राधिकरण ने एफओबी बनाने का काम शुरू भी किया है।
-अनिल कुमार झा, एसपी ट्रैफिक