फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   New Year 2024: New Year's Eve in Noida Traffice Advisory Route Diversions Full Details

New Year 2024: नव वर्ष की पूर्व संध्या पर नोएडा में लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन, आज इन सड़कों पर जाने से बचें

Sun, 31 Dec 2023 11:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 31 Dec 2023 11:58 AM IST
सार

New Year celebrations in Noida : सेक्टर 37 की ओर से आकर जीआईपी व गार्डन गलेरिया मॉल के अंदर बनी पार्किंग में वाहन जा सकेंगे। मॉल के सामने नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
New Year 2024: New Year's Eve in Noida Traffice Advisory Route Diversions Full Details
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नववर्ष की पूर्वसंध्या पर सेक्टर-18 समेत विभिन्न मॉल व बाजारों के आसपास वाहनों की आवाजाही शाम चार बजे से रोक लग जाएगी। वहीं कुछ मार्गों को एक तरफ से वाहन जा सकेंगे। इसके अलावा मेट्रो स्टेशन, मॉल, बाजार के आसपास के क्षेत्र को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। 

विज्ञापन


डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया कि रविवार को सेक्टर-18 व आसपास के मॉल और पब में आने वाले चालक अपने वाहनों को सेक्टर-18 मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ी कर सकेंगे। अट्टापीर चौक से होकर एचडीएफसी बैंक कट से मल्टीलेवल पार्किंग में प्रवेश कर सकेंगे। नर्सरी तिराहा से अट्टा चौक और सेक्टर-18 मेट्रो की ओर और वापसी में सेक्टर-18 से अट्टा चौक नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। गुुरुद्वारे के आगे एफओबी से पहले व बाद में सेक्टर 18 में जाने वाले दोनों कट को बंद रहेंगें। सेक्टर-18 मेट्रो के नीचे से सेक्टर-18 की ओर जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जीआईपी और गार्डन गलेरिया के पास व्यवस्था
सेक्टर 37 की ओर से आकर जीआईपी व गार्डन गलेरिया मॉल के अंदर बनी पार्किंग में वाहन जा सकेंगे। मॉल के सामने नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं लॉजिक्स मॉल के निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा कर सकेंगे। वहीं स्काई वन व स्टर्लिंग मॉल के सामने यातायात की अधिकता होने पर हाजीपुर चौक व लोटस ब्लू वर्ड तिराहा से यातायात को डायवर्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed