फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Traders were beaten up for protesting against putting bikes in front of the shop

दुकान के आगे बाइक लगाने के विरोध पर व्यापारियों को पीटा

Mon, 25 Apr 2022 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Traders were beaten up for protesting against putting bikes in front of the shop
पिटाई में घायल हर्ष गोयल - फोटो : Grnoida
दादरी। बड़ा बाजार में शनिवार देर शाम शीशा व्यापारी को दुकान के आगे बाइक लगाने का विरोध करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने बुजुर्ग व्यापारी और तीन पोतों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। वहीं, रविवार को 30 से अधिक व्यापारी रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि आपस में केवल कहासुनी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि पिटाई के मामले में 5 नामजद व कुछ अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक आरोपी शशांक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बिसाहड़ा रोड निवासी भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश गोयल की बड़ा बाजार में शीशे की दुकान है। शनिवार की देर शाम को दुकान पर उनके पिता त्रिलोक चंद गोयल (85) और बेटे हर्ष, ललित और मंथन बैठे थे। आरोप है कि अमित सिंह की बाइक सुबह से ही दुकान के आगे खड़ी थी। बाइक हटाने के लिए कहा गया तो अमित गाली गलौज करने लगा। बुजुर्ग त्रिलोक चंद ने विरोध किया तो उसने सबक सिखाने की धमकी दी और साथियों को बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने राजेश के पिता और तीनों बेटों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इसमें चारों घायल हो गए। आरोप है कि मारपीट के दौरान बुजुर्ग की की जेब से 45,000 रुपये और मंथन के गले से सोने की चेन गिर गई। मौके पर पुलिस घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दूसरे पक्ष की महिला सुशीला का आरोप है कि उसके बेटे अमित की पास में दुकान है। बाइक खड़ी करने को लेकर त्रिलोक चंद गाली गलौज करने लगा था। उसी को लेकर कहासुनी हुई थी। भाजपा नेता राजेश ने सत्ता की हनक में फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई है। जब दूसरा बेटा शशांक तहरीर लेकर गया तो पुलिस में जबरन बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed