{"_id":"624215eab6b2893d656101be","slug":"traders-came-out-against-the-sealing-closed-sector-9-market-noida-news-noi639805952","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीलिंग के विरोध में उतरे व्यापारी, सेक्टर-9 बाजार बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीलिंग के विरोध में उतरे व्यापारी, सेक्टर-9 बाजार बंद कराया
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर- 9 में सीलिंग के विरोध में दुकानें बंद कर विरोध जताते व्यापारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। सेक्टर-9 स्थित जनता शेड्स की सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सोमवार शाम व्यापारी सड़क पर उतर आए। कार्रवाई करने पहुंची प्राधिकरण की टीम का एकजुट व्यापारियों ने जमकर विरोध किया। नाराज व्यापारियों ने बाजार को बंद करा दिया और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। प्राधिकरण की टीम को बिना कार्रवाई किए ही लौटना पड़ा।
सेक्टर-9 स्थित जनता शेड्स स्थित जी ब्लॉक में बालाजी सेनेटरी का परिसर सील करने पहुंचे दस्ते के आने से पहले ही व्यापारी वहां एकत्रित हो चुके थे। प्राधिकरण के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी की। करीब 500 से ज्यादा व्यापारियों ने सीलिंग दस्ते का विरोध शुरू कर दिया। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल एनसीआर के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ सेक्टर-9 की नही है बल्कि पूरे नोएडा की है। उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों को सीलिंग नहीं करने आग्रह किया। उन्होंने व्यापारियों को एकजुट होकर जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के सामने अपना पक्ष मजबूती से रखने के लिए कहा।
वहीं जनता शेड्स के महासचिव सतनारायण गोयल ने कहा कि व्यापारी किसी भी सूरत में सीलिंग नही होने देंगे। उन्होंने प्राधिकरण की कार्रवाई को एकतरफा बताया। उन्होंने कहा कि व्यापारी पिछले 25 वर्षों से सेक्टर-9 को कॉमर्शियल घोषित करने की मांग करते आ रहे हैं। जिसका प्राधिकरण द्वारा कोई हल नही निकाला गया है। देर शाम तक नोएडा प्राधिकरण का दस्ता बाजार में डेरा डाले रहा। विरोध में व्यापारियों ने बाजार की दुकानों को बंद करा दिया। जिस दुकान को प्राधिकरण दस्ता सील करने के लिए पहुंचा था उसी के सामने व्यापारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। व्यापारियों ने कहा कि जब तक सेक्टर-9 की समस्या का समाधान नही होगा तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर धर्मपाल गोयल, रविश दीक्षित, वेदप्रकाश गोयल, जय प्रकाश गर्ग, मुन्ना गर्ग, सुनील अग्रवाल, राधा किशन गर्ग, विनय गुलाटी, अनुराग सूद, गौरव गोयल, मनोज कौशिक, पवन खुराना, चंद्रप्रकाश गौड़, सुधीर पोरवाल, मुकेश गर्ग, राकेश अग्रवाल, रविंद्र शर्मा, अमित कथूरिया, अशोक गुप्ता , राजीव गोयल, राहुल भाटिया, सुभाष चोपड़ा, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।