फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tractor coming in wrong direction hit car, mother-son died

गलत दिशा में आ रहे ट्रैक्टर ने कार में मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत

Wed, 04 May 2022 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Tractor coming in wrong direction hit car, mother-son died
दनकौर। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर अट्टा गुजरान गांव के पास मंगलवार शाम को गलत दिशा में आ रहे ट्रैक्टर ने एक कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार नूंह, हरियाणा निवासी रिंकू (35) और मां सोना (55) की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नूंह के डूडोली गांव निवासी रिंकू की मां सोना काफी समय से बीमार थी। मंगलवार को वह मां के साथ कार में मेरठ दवा लेने गए थे। शाम को वह दवा लेकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से होते हुए फरीदाबाद की तरफ जा रहे थे। जब कार दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित अट्टा गुजरान गांव के नजदीक पहुंची तो सामने से गलत दिशा में आ रहे ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर सवार शमशेर सिंह और मनजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दनकौर पुलिस ने घायलों को ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही, मृतकों के पास से मिले दस्तावेज के आधार पर पहचान कर परिजनों को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन

ट्रैक्टर और बाइक की है पाबंदी
पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दनकौर में नौरंगपुर गांव के नजदीक अवैध कट बना हुआ है। इससे आसपास के ग्रामीण ट्रैक्टर और बाइक लेकर हाइवे पर चढ़ जाते हैं, जबकि इस पर ट्रैक्टर व बाइक की पाबंदी है। फिर भी पुलिस व हाईवे कर्मी कोई कार्रवाई नहीं करते। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed