फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tool gang terror: Father going to deposit children's fees was robbed on Yamuna Expressway

औजार गैंग का आतंक : बच्चों की फीस जमा करने जा रहे पिता को यमुना एक्सप्रेसवे पर लूटा

Sun, 10 Oct 2021 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Tool gang terror: Father going to deposit children's fees was robbed on Yamuna Expressway
लूट के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ा होटल कर्मी। अमर उजाला - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। क्षेत्र में सक्रिय औजार गैंग का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार सुबह दिल्ली से रबूपुरा जा रहे एक होटल कर्मी को कार सवार चार बदमाशों ने लिफ्ट देकर यमुना एक्सप्रेसवे पर लूट लिया। बदमाशों ने युवक की जेब में रखे 15,430 रुपये लूट लिए और विरोध करने पर पेचकस व मुक्कों से हमला कर दिया। इसके बाद चलती कार से चपरगढ़ गांव के पास फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन

रबूपुरा के फूल विहार निवासी श्याम ने बताया कि वह दिल्ली स्थित एक होटल का कर्मचारी है। उसे बच्चों की फीस देनी थी। होटल से वेतन मिलने के बाद वह फीस जमा करने के लिए रबूपुरा के लिए निकला था। सुबह लगभग आठ बजे वह सेक्टर-37 से बस में सवार होकर यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर उतरा था। यहीं खड़े होकर वह रबूपुरा जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगा। इसी दौरान एक काले रंग की सेंट्रो कार आकर रुकी। कार में चालक समेत चार बदमाश मौजूद थे। कार सवारों ने श्याम से पूछा कहा जाना है तो उसने रबूपुरा जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

बदमाशों ने कहा कि वह रबूपुरा के पास छोड़ देंगे। श्याम के कार में सवार होने के कुछ देर बाद ही बदमाशों ने तमंचा, चाकू और पिस्टल दिखाकर उसे बंधक बना लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पेचकस व मुक्कों से हमला किया और गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने रुपये लूट लिए और मोबाइल की बैटरी निकालकर फेंक दी। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed