{"_id":"625dc90bd59e486cb25faea1","slug":"took-another-s-bike-by-mistake-the-victim-reported-theft-noida-news-noi6436570169","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूल से ले गया दूसरे की बाइक, पीड़ित ने चोरी की सूचना दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूल से ले गया दूसरे की बाइक, पीड़ित ने चोरी की सूचना दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जेवर में रविवार देर रात किसी काम से आए व्यक्ति की बाइक और उसमें रखे एक लाख रुपये गायब हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने तलाश शुरू की तो पता चला की अलीगढ़ का रहने वाला व्यक्ति अपनी बाइक के चक्कर में वहां खड़ी पीड़ित की बाइक को अपने घर ले गया। इसके बाद अलीगढ़ के टप्पल से पुलिस ने बाइक और एक लाख रुपये सौंप दिए। पुलिस की मुस्तैदी के कारण करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मिल गया।
बुलंदशहर के डीएम रोड कालाआम निवासी अशोक शर्मा किसी काम से रविवार शाम जेवर गए थे। उन्होंने बाइक की डिग्गी में एक लाख रुपये रखे हुए थे। उन्होंने बाइक को जेवर के इमली चौक पर खड़ा किया और काम के लिए चले गए। देर रात वापस लौटे तो उनकी बाइक वहां पर नहीं थी। अशोक शर्मा ने चोरी की सूचना जेवर पुलिस को दी। इसके बाद तलाश में जुटी पुलिस पाया कि उसी कंपनी की एक बाइक वही मौके पर खड़ी थी, जिसका मालिक उसे देर रात तक लेने नहीं पहुंचा। पुलिस ने मौके पर खड़ी मालिक की डिटेल निकाल मालिक के प्रदीप के घर अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के किशनगढ़ पहुंचकर पता किया तो पीड़ित की बाइक उसके घर पर खड़ी मिली। बाइक की डिग्गी में एक लाख रुपये भी सुरक्षित रखे हुए थे। प्रदीप ने बताया कि उसकी बाइक भी वहीं खड़ी थी। एक ही कंपनी की बाइक थी उसने रात के समय ज्यादा ध्यान नहीं दिया। चाबी लगाई तो बाइक का लॉक खुल गया और बाइक को लेकर घर पहुंच गया।