फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   noida assembly election 2022 result come today

Noida Election Seat Result: आज पता चलेगा उत्तर प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार

Thu, 10 Mar 2022 09:32 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 10 Mar 2022 09:32 AM IST
सार

जिले में धारा-144 लागू होने के कारण किसी भी प्रत्याशी को विजयी जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। भीड़ को भी एकत्र नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
noida assembly election 2022 result come today
मतगणना स्थल पर जानकारी लेते जिलाधिकारी। अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतदान के सातों चरण पूरे होने के बाद अब सरकार बनने का इंतजार है। एग्जिट पोल का दौर शुरू हो चुका है। वहीं, नोएडा-ग्रेनो के चौक-चौराहों और बाजारों में भी यही चर्चा है कि इस बार किसकी सरकार बनेगी। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी और दोपहर तक स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी।

विज्ञापन


जिले की तीनों विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए फेज-2 स्थित फूल मंडी पूरी तरह से तैयार है। इसमें बने स्ट्रांग रूम का मंगलवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई और पुलिस उपायुक्त हरीश चंदर ने निरीक्षण किया। मतगणना की चाक चौबंद व्यवस्था और तैयारियों पर दोनों ही अधिकारी संतुष्ट नजर आए। हालांकि, इस दौरान उन्होंने सुधार के लिए कुछ दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव की तरह मतगणना को भी निष्पक्ष कराने के लिए हर चरण के परिणाम की जानकारी प्रत्याशी और उनके एजेंट को दी जाएगी। कंप्यूटर में डाटा को फीड किया जाएगा। प्रत्याशी या एजेंट जो मौजूद रहेंगे, उनसे हस्ताक्षर कराकर उसी डाटा की एंट्री चुनाव आयोग के एप पर की जाएगी। जिले की वेबसाइट पर भी हर चरण की जानकारी दी जाएगी। इससे कोई भी व्यक्ति घर बैठे-बैठे ही अपने प्रत्याशी या जिले की विधानसभा सीट का परिणाम समय-समय पर जान सकेंगे। प्रत्येक प्रत्याशी का अपनी विधानसभा सीट के लिए एक टेबल पर एक एजेंट मौजूद रहेगा। नोएडा व दादरी में एक प्रत्याशी के 20-20 एजेंट रहेंगे, जबकि जेवर में एक प्रत्याशी की ओर से 14 एजेंट मौजूद रहेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव के हर नतीजे से रूबरू होने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक

500 मीटर दूर रहेंगे लोग, जुलूस पर पाबंदी
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में धारा-144 लागू होने के कारण किसी भी प्रत्याशी को विजयी जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। भीड़ को भी एकत्र नहीं होने दिया जाएगा। फूल मंडी की चहारदीवारी से 500 मीटर दूरी तक किसी भी व्यक्ति को आने की अनुमति नहीं है और यदि भीड़ दिखाई दी तो कार्रवाई होगी। प्रत्याशियों और एजेंटों को सुबह सात बजे तक प्रवेश करना होगा। बिना पास के कोई व्यक्ति अंदर नहीं जा पाएगा।


254 कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी
प्रशासन ने मतगणना कराने के लिए 254 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, जबकि 50 अधिकारियों को मतगणना पर नजर रखने और अन्य कार्यों में ड्यूटी लगाई है। आरओ और एआरओ विधानसभावार परिणाम को एकत्र कर आयोग के एप पर अपलोड कराएंगे। इनमें पोस्टल बैलेट पेपर की मतगणना के लिए अलग से अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

रिटर्निंग आफिसर और आब्जर्वर से कर सकेंगे शिकायत
जिलाधिकारी ने बताया कि यदि किसी प्रत्याशी या एजेंट को किसी तरह का संदेह होगा तो वह रिटर्निंग आफिसर और आब्जर्वर से शिकायत कर सकेंगे। अधिकारी तत्काल समस्या का समाधान कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed