{"_id":"689dde8163faff54a70dfdb7","slug":"tomorrow-every-street-will-sing-praises-of-hari-noida-news-c-1-gnd1002-3285381-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कल गली-गली होगा हरि गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कल गली-गली होगा हरि गुणगान
विज्ञापन
फोटो-- --
मंदिरों, सेक्टरों और सोसाइटियों में कृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन की खास तैयारी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। मंदिरों, सेक्टरों, सोसाइटियों और गांवों में सजावट और आयोजन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पर्व पर शनिवार को शहर में जगह-जगह झांकियां निकाली जाएंगी। भजन-कीर्तन किया जाएगा। नृत्य-गीत समेत अन्य प्रतियोगिताएं भी होंगी।
बृहस्पतिवार को सेक्टर-62 स्थित एवियर कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी का संयुक्त आयोजन हुआ। नृत्य और भजन गायन प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। चेयरमैन संदीप सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में सांस्कृतिक मूल्यों और आध्यात्मिकता का संचार करते हैं।
सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर के महासचिव एवं सांसद प्रतिनिधि संजय बाली ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के लिए पूरे मंदिर प्रांगण को तिरंगे के रंगों और सुंदर लाइटों व फूलों की भी सजावट की गई है। महर्षि नगर स्थित महर्षि विद्या मंदिर में जन्माष्टमी पर्व सजावट, पूजन, भजन, गीत, नृत्य और रंगोली प्रतियोगिताओं के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य उमेश सिंह सेंगर ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें ज्ञान, भक्ति और कर्म के संतुलन का संदेश देता है।
विज्ञापन
छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति
रबूपुरा। सरस्वती बल मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति। राधा-कृष्ण और गोपियों व माखन चोर की झांकियां निकाली गईं।
-- --
यहां होंगे कार्यक्रम
श्री साई मंदिर, सेक्टर-40 : शाम 7:30 बजे नन्हे कलाकार श्रीकृष्ण की झांकियां पेश करेंगे। 8:30 बजे से भजन-कीर्तन होगा और रात 12 बजे जन्मोत्सव मनाकर प्रसाद वितरित किया जाएगा।
इस्कॉन मंदिर, सेक्टर-33ए और 151ए : सुबह 4:30 बजे पहले दर्शन के साथ देर रात 12 बजे तक विशेष आयोजन होंगे।
सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-19 : सुबह 5ः30 बजे से देव दर्शन, झूला, पूजन, सहस्त्रनाम जाप अभिषेक और रात्रि 12ः00 बजे तक आयोजन होंगे।
एलआईजी फ्लैट बेस्ट व्यू अपार्टमेंट, सेक्टर-99: रात 12 बजे दही हांडी फोड़ने की प्रतियोगिता होगी।
सेक्टर 56 : आरडब्ल्यूए की ओर से रात 12 बजे दही हांडी फोड़ने की प्रतियोगिता कराई जाएगी।
सेक्टर 121 स्थित होम्स 121: शाम 4:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
की गई बैरिकेडिंग
सेक्टर-33ए स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालु को व्यवस्थित तरीके से भगवान के दर्शन कराने के लिए मंदिर के बाहर करीब 200 मीटर लंबी बैरिकेडिंग की गई है। इसे तीन भागों में विभाजित किया गया। इस व्यवस्था को देखने के लिए 200 से अधिक सेवादार भी लगे रहेंगे।