फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Today only the second dose will be taken at six centers

छह केंद्रों पर आज दूसरी डोज ही लगेगी

Mon, 13 Sep 2021 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Today only the second dose will be taken at six centers
नोएडा। जिले में रविवार को सरकारी टीकाकरण केंद्र बंद रहे। 22 निजी केंद्रों के भरोसे ही टीकाकरण अभियान चला। शाम 8 बजे तक 3811 लोगों का टीकाकरण हुआ। वहीं, सोमवार को जिले के छह केंद्रों पर केवल दूसरी डोज ही लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी टीकाकरण कार्यक्रम के अनुसार, छह केंद्रों पर सप्ताह के चार दिन केवल वैक्सीन की दूसरी डोज ही दी जाएगी। इसके अलावा 25 केंद्रों पर लगातार टीकाकरण कार्यक्रम जारी रहेगा। इनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरपुर, जेवर, मंडी श्यामनगर, यूपीएचसी सेक्टर-22, मिहिरभोज इंटर कॉलेज दादरी व यूपीएचसी भंगेल शामिल हैं। सोमवार के अलावा मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को इन केंद्रों पर केवल दूसरी डोज ही दी जाएगी। जिले में रविवार तक 22,30,642 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इनमें 16,18,215 को पहली व 6,12,427 को दूसरी डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन

जिले में नहीं मिला कोरोना का नया मरीज
नोएडा। दो दिन तक गौतमबुद्ध नगर कोरोना संक्रमित नए मरीजों के मामले में प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। रविवार को जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे के अंतराल में जिले में कोई नया संक्रमित नहीं मिला। वहीं, एक मरीज स्वस्थ हुआ है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 16 है। हालांकि, सक्रिय मरीजों के मामले में जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है। अब तक जिले में 62,801 लोग ठीक हो चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed