{"_id":"616b2bce6c13002ebe05a3ae","slug":"tillu-gang-crook-murdered-in-gang-war-noida-news-noi610761561","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगवार में की गई टिल्लू गैंग के बदमाश की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगवार में की गई टिल्लू गैंग के बदमाश की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। प्रशांत विहार इलाके में टिल्लू गैंग के बदमाश की हत्या गैंगवार में की गई थी। जेल में बंद बदमाशों के इशारे पर गोगी गैंग के बदमाशों ने हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए गोगी गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें साजिश करने वाले दो बदमाश भी हैं जो जेल में बंद थे।
पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान रोहिणी निवासी साहिल सोलंकी, विजय विहार निवासी नवीन शर्मा, शाहबाद डेयरी निवासी कपिल मान और गन्नौर सोनीपत हरियाणा निवासी रोहित राणा के रूप में हुई है।
पुलिस को 11 अक्तूूबर को सेक्टर 16 मार्केट में एक युवक को गोली मारने की जानकारी मिली। घायल को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त गांव बोहर, रोहतक, हरियाणा निवासी दीपक उर्फ राधे के रूप में हुई। वह रोहिणी इलाके में रहता था। पुलिस को पता चला कि वह टिल्लू ताजपुरिया गैंग का बदमाश था।
विज्ञापन
जिले के स्पेशल स्टाफ ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसमें पता चला की वारदात में साहिल सोलंकी शामिल है। पुलिस ने उस पर निगरानी बढ़ाई और शुक्रवार को उसे रोहिणी से गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि जेल में बंद कपिल मान और रोहित के निर्देश पर दीपक की हत्या की है।
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर विजय विहार से नवीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जेल में रहकर हत्या की साजिश रचने के आरोप में कपिल और रोहित को भी गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।