{"_id":"68c04a79d30b231cba014fec","slug":"ticket-aspirants-show-their-strength-in-roar-rally-noida-news-c-340-1-del1004-104249-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: टिकट के दावेदारों का गर्जना रैली में शक्ति प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: टिकट के दावेदारों का गर्जना रैली में शक्ति प्रदर्शन
विज्ञापन
-एबीवीपी से टिकट मांग रहे भावी प्रत्याशियों ने समस्याओं को लेकर बोला हल्ला
-कैंपस में भावी प्रत्याशियों के साथ समर्थकों का हुजूम उमड़ा, बड़ी-बड़ी गाडिय़ों का काफिला देखने को मिला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से टिकट की दावेदारी कर रहे भावी प्रत्याशियों ने गर्जना रैली में शक्ति प्रदर्शन किया। एबीवीपी की ओर से आयोजित रैली में छात्रनेता अपने समर्थकों के साथ उत्तरी व दक्षिणी कैंपस की सड़कों पर उतर आए। गाड़िय़ों का काफिला तो दिखा लेकिन डीयू की सख्ती के कारण पोस्टर बाजी, पर्ची, पैम्पलेट नहीं दिखाई दिए। इससे रैली में ग्रीन कैंपस क्लीन कैंपस की झलक दिखाई दी।
मंगलवार को एबीवीपी ने छात्रों को अपने पक्ष में करने के लिए छात्रों के मुद्दों को आधार बनाया। नामांकन से एक दिन पहले टिकट के लिए दावेदारी कर रहे छात्र नेताओं ने अपने समर्थकों की भीड़ को जुटा कर अपनी दावेदारी मजबूत की। इस रैली के कारण पूरे दिन कैंपस में जाम की स्थिति रही। जगह-जगह बैरिकेड लगे रहे और पुलिस व डीयू सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रही।
एक पाठ्यक्रम-एक शुल्क, एससी-एसटी, ओबीसी छात्रों के लिए छात्रवृति, सभी कॉलेजों में मनोवैज्ञानिक एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, विश्वविद्यालय स्तर पर प्लेसमेंट सेल, छात्रों के लिए रियायती मेट्रो पास समेत मु्द्दे उठाए गए। सभी कॉलेजों में छात्राओं के लिए एनसीसी उपलब्ध कराना, अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विशेष सप्लीमेंट्री परीक्षा का प्रावधान करवाने का दावा किया गया। उन्होंने कहा, बाहर से आने वाले छात्रों का शोषण रोकने के लिए प्राइवेट हॉस्टल मालिकों और छात्रों की एक समन्वय समिति बनाई जाए।
विज्ञापन
रैली में एबीवीपी संभावित डूसू के 8 संभावित उम्मीदवार आर्यन मान, भूमिका चौहान, दीपिका झा, इशू मौर्य, कुणाल चौधरी, लक्ष्यराज सिंह, गोविंद तंवर, और यश डबास समेत ने हिस्सा लिया।
एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सोलंकी ने ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के दोनों परिसरों में एबीवीपी को छात्रों का अच्छा जनसमर्थन मिला है। विद्यार्थी परिषद छात्रहितों की लड़ाई कैंपस में 365 दिन लड़ती है, उसी का परिणाम है कि आज फिर से छात्रों ने अपना बहुमूल्य साथ एबीवीपी को दिया। हमारी डीयू प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान किया जाए।
एबीवीपी दिल्ली के प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा किए छात्र गर्जना रैली छात्रों की एकीकृत आवाज़ के रूप में विश्वविद्यालय में पढ़ रहे छात्रों के साथ खड़ी है। डीयू प्रशासन को इन सभी मांगों पर तुरंत कार्रवाई करनी होगी एवं छात्रों के समग्र विकास के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने होंगे।
चुनाव को लेकर डीयू प्रशासन की सख्ती का दिखा असर
डूसू चुनाव को लेकर इस बार प्रशासन की सख्ती का असर ऐसा है कि छात्र रैली के दौरान पोस्टर व पर्चियों से पटी रहने वाली सड़के साफ दिखाई दी। केवल समर्थकों की गाड़ियोंं पर ही भावी प्रत्याशियों के नाम दिखाई दिए। हालांकि टिकट के दावेदारों व समर्थकों की भीड़ बहुत ज्यादा देखने को मिली। बीते साल तक टिकट मांग रहे भावी छात्रों के नाम वाली पर्चियों से सड़के पट जाती थी। जगह-जगह उनके समर्थक पर्चियों को उड़ाते दिखाई देते थे और कैंपस में चप्पे-चप्पे पर पोस्टर व होर्डिंग्स से दिखाई देते थे।