फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three year old kid kidnapped in greater noida gama sector accused imprisoned in CCTV

Noida: ग्रेटर नोएडा में तीन साल के मासूम का अपहरण, वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, आरोपी की तलाश जारी

Sun, 21 Aug 2022 12:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 21 Aug 2022 12:17 AM IST
सार

चाय की दुकान चलाने वाली आरती का कहना है कि शनिवार रात लगभग आठ बजे दुकान पर प्रमोद उसके बेटे वंश को बार-बार खाने के लिए बिस्किट तो कभी रुपये दे रहा था। कुछ देर बाद वह दवा लेने चली गई। आरती लौटी तो बच्चा व प्रमोद दुकान पर नहीं थे।

विज्ञापन
Three year old kid kidnapped in greater noida gama sector accused imprisoned in CCTV
गामा-2 सेक्टर में बच्चे का अपहरण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के गामा-2 सेक्टर से चाय विक्रेता के तीन साल के बेटे को शनिवार रात एक युवक अगवा कर ले गया। बच्चे को गोद में ले जाता आरोपी सीसीटीवी में कैद हुआ है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस बच्चे और आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


चाय की दुकान चलाने वाली आरती का कहना है कि शनिवार रात लगभग आठ बजे दुकान पर प्रमोद बैठा हुआ था। प्रमोद उसके बेटे वंश को बार-बार खाने के लिए बिस्किट तो कभी रुपये दे रहा था। आरती ने वंश को रुपये और बिस्किट देने से मना कर दिया। कुछ देर बाद वह सेक्टर के सुरक्षाकर्मी को बच्चे को देखने के लिए कहकर दवा लेने चली गई। कुछ देर बाद आरती लौटी तो बच्चा व प्रमोद दुकान पर नहीं थे।

विज्ञापन

आरोपी की लोकेशन मिली

उसने बताया कि बच्चे को तलाशा गया और सुरक्षाकर्मी ने भी जानकारी से इनकार कर दिया। इसके बाद सीसीटीवी खंगाले गए तो प्रमोद बच्चे को गोद में ले जाता दिखाई दिया। बच्चे के अपहरण का शोर पूरे सेक्टर में मच गया और बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि आरोपी की लोकेशन सूरजपुर में मिली है। पुलिस टीम सूरजपुर में बच्चे को तलाश रही है। आरोपी युवक महिला की पहचान का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गामा-2 से लापता किशोर का सुराग नहीं

बीटा-2 थाना क्षेत्र के ही गामा-2 सेक्टर से शुक्रवार को मोहन राय का बेटा कृष्ण कुमार राय (13) संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। शनिवार रात तक भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed