फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three workers who went to clean the sewer in an IT company died of suffocation in greater noida

Greater Noida: आईटी कंपनी में सीवर साफ करने उतरे तीन कर्मियों की दम घुटने से मौत, केमिकल लेकर उतरे थे अंदर

Mon, 24 Jun 2024 10:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 24 Jun 2024 10:27 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक कोफोर्ज कंपनी परिसर में ही सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट है। कंपनी के मेंटनेंस विभाग में मेहित, हरिगोविंद और अंकित काम करते थे।

विज्ञापन
Three workers who went to clean the sewer in an IT company died of suffocation in greater noida
जिम्स में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित - फोटो : samavad

विस्तार

ग्रेटर नोएडा स्थित थाना ईकोटेक-1 क्षेत्र में एक आईटी (सूचना तकनीकी) कंपनी कोफोर्ज के बंद पड़े सीवर ट्रीटमेंट प्लांट को खोलने के लिए उतरे कंपनी के ही तीन कर्मियों की सोमवार देर शाम दम घुटने ले मौत हो गई। यह लोग अपने साथ एक केमिकल लेकर उतरे थे, पानी के संपर्क में आकर उससे जबरदस्त गैस बनी। इसके बाद इन तीनों की सीवर में घुटकर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

मृतकों में दनकौर के गांव हतेवा निवासी मोहित के अलावा कानपुर देहात के थाना मंगलपुर में गणेशगंज निवासी हरिगोविंद और मथुरा के थाना बरसाना में भेबुडिया निवासी अंकित शामिल हैं। मृतकों के परिजनों की ओर से दी गई शिकायत पर कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक कोफोर्ज कंपनी परिसर में ही सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट है। कंपनी के मेंटनेंस विभाग में मेहित, हरिगोविंद और अंकित काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार दोपहर में हुई बारिश के बाद कंपनी के ट्रीटमेंट प्लांट में पानी भर गया और वह ओवर फ्लो होने लगा था। कंपनी के तीनों कर्मियों को बुलाया और सीवर को क्लीयर करने के लिए कहा। तीनों कर्मचारी एक केमिकल लेकर सीवर में उतरे। बताया गया है कि केमिकल जब पानी के संपंर्क में आया तो जबरदस्त गैस बनने लगी। तीनों कर्मचारियों का शरीर फूलने लगा। तीनों को मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से बाहर निकाला। उन्हें कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतकों के परिजन जिम्स पहुंच गए हैं। तीनों कमियों के शवों का पंचनामा भरा जा रहा है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed