फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three toilets in Dadri tehsil have been locked for two years

लाखों रुपये में बने पर किसी काम के नहीं: शौचालय का उद्घाटन कर ताला खोलना भूल गए अफसर, दो साल से लटका है लॉक

Tue, 19 Dec 2023 08:05 PM IST
Vikas Kumar ऋषिपाल सिंह, अमर उजाला, दादरी
ऋषिपाल सिंह, अमर उजाला, दादरी Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 19 Dec 2023 08:05 PM IST
सार

लाखों रुपये की लागत से बने शौचालयों का लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। तहसील में आने वाले फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि कई बार शौचालयों का ताला खुलवाने के लिए अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Three toilets in Dadri tehsil have been locked for two years
दादरी तहसील में बने शौचालयों पर लटके ताले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौतमबुद्धनगर स्थित दादरी तहसील के तीन शौचालय का उद्घाटन वर्ष 2021 में हुआ, लेकिन अफसर उनका ताला खोलना भूल गए हैं। पिछले दो वर्ष से शौचालयों पर ताला लटा हुआ है। तहसील में केवल एक शौचालय है। जो काफी गंदा रहता है। ऐसे में तहसील में आने वाले फरियादी परेशान हैं। वहीं पार्किंग की समस्या का हल भी नहीं निकल रहा है। लोगों को जाम का सामना भी करना पड़ रहा हैं।

विज्ञापन

दादरी तहसील परिसर के लिए एक शौचालय बना हुआ था। जो जनता के लिए है। लोगों की जरुरत को देखकर प्रशासन ने वर्ष 2021 में तीन शौचालय का निर्माण कराया। क्रिटिकल गेम्स विकास योजना के इनका निर्माण कराया गया। उसी वर्ष तत्कालीन जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकार ने शौचालय का उद्घाटन किया था, लेकिन उद्घाटन के बाद शौचालय को खोला नहीं गया। तभी से शौचालय पर ताला लटका हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों रुपये की लागत से बने शौचालयों का लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। तहसील में आने वाले फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि कई बार शौचालयों का ताला खुलवाने के लिए अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि रोजाना अफसर उसी के पास से निकलते हैं। तहसीलदार ओपी पासवान का कहना है कि अगर शौचालय पर ताला लगा हुआ है तो उनको खुलवाया जाएगा। ताकि आम जनता को उसका फायदा मिल सके।

विज्ञापन

पार्किंग और जाम की समस्या बनी नासूर
दादरी तहसील में पार्किंग की समस्या भी है। परिसर के अंदर पार्किंग की पर्याप्त संख्या नहीं है। जबकि पुरानी बिल्डिंग के परिसर में कुछ गाड़ियों के खड़ा होने की जगह हैं, लेकिन सब रजिस्ट्रार कार्यालय, अधिवक्ता चैंबर और तहसील में आने वाले फरियादियों के लिए वह पर्याप्त नहीं है। लोगों को जीटी रोड पर गाड़ियों छोड़कर आना पड़ता है। उससे जीटी रोड पर जाम लगता है। वहीं जीटी रोड से तहसील दादरी तक के रास्ते पर किसी भी समय जाम लग जाता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती हैं। अफसर इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई बार अफसर भी अपनी गाड़ियां जीटी रोड पर खड़ी करा लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed