फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three people, including two teenagers, died after being struck by lightning.

Noida News: बिजली गिरने से दो किशोरों समेत तीन लोगों की मौत

Thu, 18 Sep 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Three people, including two teenagers, died after being struck by lightning.
बिजली गिरने से मृत अतुल की फाईल फोटो। परिजन - फोटो : गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।
जौनपुर। बुधवार की दोपहर में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने से दो किशोर व एक किसान समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गौर गांव में बिजली गिरने से दो किशोर की मौत हो गई। उधर, खेतासराय के नोनारी भुड़कुड़हा में बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

मल्हनी : सरायख्वाजा थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि सुल्तानपुर गौर गांव में किशन (15) पुत्र लालमन दोपहर करीब एक बजे घर से करीब 500 मीटर दूर मैदान में खेलने गए थे। इस दौरान गांव निवासी उसके दोस्त अतुल (13) पुत्र बुधिराम भी साथ में था। अचानक तेज बारिश होने के साथ बिजली कड़कने लगी तो दोनों पास में शीशम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी बीच बिजली गिरने के कारण दोनों उसकी चपेट में आ गए। बारिश बंद होने के बाद जब खेत की तरफ ग्रामीण गए तो वहां दोनों के शव पड़े थे। लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि नोनारी भुड़कुड़हा गांव में बुधवार की दोपहर धान के खेत में खाद डाल रहे किसान बहादुर गौतम (50) के ऊपर अचानक बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें मानीकला स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बहादुर गौतम परिवार का भरण-पोषण मानीकला बाजार में सब्जी बेचकर करते थे। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article