फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three people donated organs in AIIMS in 36 hours, seven got new life

Noida News: एम्स में 36 घंटे में तीन लोगों के अंगदान, सात को मिली नई जिंदगी

Sat, 18 Nov 2023 09:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 09:05 PM IST
विज्ञापन
Three people donated organs in AIIMS in 36 hours, seven got new life
दो साल की बच्ची दिल्ली-एनसीआर की सबसे छोटी अंगदाता बनी
विज्ञापन

बालकनी से गिरकर हुई थी मौत, चेन्नई के 8 माह के बच्चे को मिला दिल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एम्स में 36 घंटे में दो साल की बच्ची सहित तीन लोगों के अंगदान से सात लोगों को नई जिंदगी मिली। बच्ची दिल्ली-एनसीआर की सबसे छोटी अंगदाता बनी। अंगदान के बाद दो साल की दिव्यांशी का दिल अब चेन्नई में आठ माह के बच्चे में धड़केगा। एम्स में इस साल अभी तक 12 अंगदान हो चुके हैं। पिछले साल 16 लोगों के अंगदान हुए थे और 80 लोगों को नया जीवन मिला था।
दिव्यांशी की दादी रजनी ने बताया कि संगम विहार स्थित घर में 11 नवंबर को पोती छत पर खेल रही थी। अचानक वह छज्जे से नीचे गिर गई। उसे अस्पताल लाया गया, जहां 17 नवंबर को दिव्यांशी की मृत्यु हो गई। डॉक्टरों के सुझाव पर अंगदान करने का फैसला लिया गया। दिल चेन्नई ले जाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की मदद से एम्स से आईजीआई एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था, जबकि दोनों किडनी एम्स में एक 17 साल के बच्चे में प्रत्यारोपित की गईं। कॉर्निया सुरक्षित कर आई बैंक में जमा करा दिया गया है।
विज्ञापन

दूसरा मामला 48 साल की महिला का है। नोएडा में 16 नवंबर को सड़क हादसे में घायल हुईं शशि को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से एम्स में रेफर किया गया। शशि के सिर में गंभीर चोट आई थी। इलाज के दौरान 17 नवंबर को वे ब्रेन डेड हो गईं। इसके बाद परिवार ने अंगदान की सहमति दी और दो किडनी से दो लोगों को जिंदगी मिली। एक एम्स में और दूसरी किडनी आर्मी हॉस्पिटल में मरीज को ट्रांसप्लांट की गई। वहीं, एक दिन पहले 54 साल के राकेश इलाज के दौरान ब्रेन डेड हो गए थे। राकेश के अंगदान से तीन लोगों को नई जिंदगी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article