फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three miscreants of ATM cutting gang arrested

एटीएम काटने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

Tue, 20 Jul 2021 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants of ATM cutting gang arrested
एटीएम काटकर रुपये निकालने वाले मेवाती गैंग के सदस्य। - फोटो : Grnoida
जेवर/ग्रेटर नोएडा। जेवर पुलिस ने गैस कटर से एटीएम काटकर रुपये निकालने वाले गैंग का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि सात अभी फरार हैं। आरोपियों के कब्जे से 2.50 लाख रुपये, चोरी की बाइक व दो तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन व क्राइम अभिषेक ने बताया कि 10 जुलाई की सुबह जेवर कोतवाली क्षेत्र के नीमका गांव में बदमाशों ने पीएनबी के एटीएम और शटर काटकर रुपये चुराने का प्रयास किया था। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए थे। इसके बाद 14 जुलाई की सुबह दनकौर क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को गैस कटर की मदद से काटकर गिरोह 17 लाख 45 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गया था। दोनों घटनाओं में बैंक प्रबंधक की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इससे पहले एक जुलाई की सुबह बुलंदशहर के थाना बीबीनगर के गांव सैदपुर में भी पीएनबी के एटीएम को भी गैस कटर से काटने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो पाए थे। तीनों एटीएम के सीसीटीवी फुटेज मिलाने पर पुलिस को एक ही गिरोह के घटना को अंजाम देने की जानकारी मिली। पुलिस ने मुखबिर, सर्विलांस, इलेक्ट्रोनिक साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान की और जेवर के नगला जहानू निवासी नासिर, इमरान और शाहिद को हरियाणा के बेगमाबाद से जेवर आने के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

फरार आरोपियों के रिश्तेदार हैं पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्त में आए बदमाश फरार आरोपी हरियाणा के पलवल में हथीन निवासी रहीस, खुर्शीद व उसका भांजा, रुकमुद्दीन, जमील, मुकीम के रिश्तेदार हैं। सभी का संबंध हरियाणा के नंहू जिले के गांव बिछोर गांव से है। इनकी रिश्तेदारी जेवर के गांव नगला जहानू, नगला फूलखां, नगला छीतर, नगला शरीफ खां में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार से बुलाते हैं एक्सपर्ट
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को निशाना बनाते हैं। आरोपियों का कहना है कि पीएनबी के एटीएम में सुरक्षाकर्मी की तैनात नहीं रहते। एटीएम काटने के लिए फरार आरोपी खुर्शीद के परिचित को बिहार से बुलाते हैं।

जेवर में रहकर आठ दिन की रेकी
दनकौर। बिलासपुर कस्बे में एटीएम काटकर करीब 17 लाख की चोरी से पहले बदमाशों ने 8 दिन जेवर में अपने रिश्तेदार के यहां रहकर रेकी की थी। इस दौरान गिरोह ने ऐसा एटीएम बूथ तलाश किया, जहां आसानी से चोरी कर सके। हालांकि मुख्य आरोपी खुर्शीद का जानकार अभी पुलिस गिरफ्त से दूर है। गिरफ्तार दो आरोपियों का गांव जेवर एयरपोर्ट के लिए विस्थापित हो रहा है। इसलिए दोनोंजेवर में किराए के मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed